Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कुतुब मीनार परिसर के बाहर ‘हनुमान चालीसा’
new delhi,

नई दिल्ली। एक हिन्दू संगठन से जुड़े सदस्यों ने मंगलवार को कुतुब मीनार परिसर के बाहर पहुंचकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही मांग की कि स्मारक का नाम बदल कर ‘विष्णु स्तंभ’ किया जाए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 44 लोगों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने एहतियातन यूनाइटेड हिंदू फ्रंट की ओर से की गई घोषणा के चलते इसके अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल को उसके घर में ही नजरबंद कर दिया था। बावजूद इसके यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रीयवादी शिव सेना से जुड़े 50 लोग मंगलवार को कुतुब मीनार के बाहर पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

दक्षिणी जिले के डीसीपी बेनिता मैरी जैकर ने मंगलवार को कहा कि परिसर के बाहर पाठ करने की अनुमति पुलिस की ओर से नहीं दी गई थी। बावजूद इसके लोगों ने विरोध प्रदर्शन सड़क पर करना शुरू कर दिया था। इस कारण यातायात अवरुद्ध हो गया था और वहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही थी।

वहां मौजूद 44 लोगों को 65 डीपी एक्ट के तहत हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया। वहीं यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगवान गोयल ने दावा किया कि कुतुब मीनार विष्णु स्तंभ है, जिसे ‘महान राजा विक्रमादित्य’ ने बनावाया था। भगवान गोयल ने बयान जारी कर कहा कि कुतुबुद्दीन ऐबक ने इसका श्रेय लेने का प्रयास किया। परिसर में 27 मंदिर थे, जिन्हें ऐबक ने नष्ट कर दिया था। इसका प्रमाण उपलब्ध है।

गोयल का दावा है कि कुतुब मीनार परिसर में हिंदू देवताओं की रखी हुई मूर्तियों को लोग देख सकते हैं। उनका कहना है कि लोगों की मांग है कि कुतुब मीनार को विष्णु स्तंभ नाम दिया जाना चाहिए। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने जय श्री राम का जाप और हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां भी ले रखी थीं जिन पर कुतुब मीनार का नाम विष्णु स्तंभ किए जाने की मांग की गई थी।

गोयल ने दावा किया कि परिसर में मूर्तियां विभिन्न स्थानों पर रखी हुई हैं। उन्होंने मांग की कि उन मूर्तियों को एक ही स्थान पर रखा जाना चाहिए और वहां पूजा करने का अधिकार दिया जाना चाहिए। गोयल ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी को अपनी मांगों के सिलसिले में एक ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार का हनुमान चालीसा पाठ और विरोध कार्यक्रम विभिन्न हिन्दू समूहों की मांग को रेखांकित करने के लिए था।

गोयल ने में कहा कि मंगलवार होने के साथ-साथ माता सीता का प्रकट उत्सव एवं महान क्रांतिकारी मंगल पांडे ने आज के ही दिन 1857 को अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का बिगुल फूंका था। उन्होंने कहा कि मुगल शासकों ने हिंदू मंदिरों को ध्वस्त करके मस्जिदों का जो निर्माण करवाया था। आज उन्हें मंदिरों में परिवर्तित करने का समय आ गया है। कुतुब मीनार के निर्माण में 27 मंदिरों के अवशेषों का जीर्णाेद्धार करके वहां पूजा-अर्चना का अधिकार मांग कर कुछ गलत नहीं कर रहे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाकर घर से निकलने तक नहीं दिया।

MadhyaBharat 10 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.