Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
दिल्ली में एमसीडी के एकीकरण के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी बीजेपी को बड़ा फायदा
दिल्ली में एमसीडी के एकीकरण के प्रस्ताव को मिली मंज़ूरी बीजेपी को बड़ा फायदा

दिल्ली में कैबिनेट ने तीनो नगर निगमों के एकीकरण को लेकर संसद में विधेयक पेश करने की मंज़ूरी दे दी है। जिससे एमसीडी के एकीकरण का रास्ता साफ़ हो गया है।हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में तीनों MCD के एकीकरण वजह बताई थी।  जिसमे मंत्रालय ने वेतन का भुगतान न करने पर और देनदारियों के असमान वितरण के कारण, कर्मचारी बार-बार हड़ताल क्र देते हैं जिससे नगर निगमों के कार्यों  का संतुलन बिगड़ता है और यही वजह है की इन संस्थाओं का एकीकरण जरूरी है। बताया  जा रहा है की केंद्र सरकार इसी बजट सत्र में इस बिल को संसद में पेश करेगी। इस बिल को लेकर केंद्र सरकार की राज्य चुनाव आयुक्त से पहले चर्चा हो चुकी है। जिससे निकाय चुनावों में देरी हो सकती है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने इसे सियासी चाल कहते हुए , बीजेपी पर निशाना साधा है। आप ने कहा की बीजेपी को दिल्ली के चुनाव हार जाने का डर है। इसलिए बीजेपी ये हथकंडे अपना रही है , नहीं तो , तीनों नगर निगमों का एकीकरण कभी भी किया जा सकता था , लेकिन इस समय ये कराना MCD के चुनाव में देरी करना है। इससे निश्चित ही भाजपा को फायदा हो गए क्योंकि अगर संसद में इस बिल को मंजूरी मिल जाती है तो  तीन एमसीडी पूर्व, उत्तर और दक्षिण एक हो जाएंगे और तीनो पर बीजेपी पहले से काबिज़ है। जिससे बीजेपी को बड़ा फायदा हो सकता है। लेकिन आप का दावा है की दिल्ली में  BJP की हार तय है।

MadhyaBharat 8 August 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.