Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
अमेरिका में भ्रष्टाचार में अडाणी को आरोपित बनाए जाने पर राहुल गांधी ने उठाये सवाल
new delhi, Rahul Gandhi ,raised questions

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को अमेरिका में उद्योगपति गौतम अडाणी को भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित बनाए जाने पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उद्योगपति गौतम अडाणी को संरक्षण प्रदान कर रहे हैं। पार्टी लगातार इस मामले को उठाती रही है और आज हम यह पूछना चाहते हैं कि अडाणी जेल में क्यों नहीं है?

 

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि अमेरिका में बिल्कुल स्पष्ट और स्थापित हो गया है कि अडाणी ने वहां के और भारतीय दोनों जगह के कानून को तोड़ा है। आश्चर्य है कि 2 हजार करोड़ के घोटाले और कई अन्य आरोपों के बावजूद अडाणी अभी इस देश में खुले घूम रहे हैं।

 

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ के नारे पर भी कटाक्ष किया और कहा कि दोनों एक हैं तो सेफ हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में अडाणी का कुछ नहीं किया जा सकता है। यहां तक कि मुख्यमंत्री को जेल भेज दिया जाता है लेकिन अडाणी करोड़ों का घोटाला करके भी बाहर घूम रहे हैं।

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की ओर से मांग की कि अडाणी को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और सेबी की अध्यक्ष माधवी बुच को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए और उनकी जांच होनी चाहिए।

 

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि आगामी लोकसभा सत्र में पार्टी मामले को विपक्ष के साथ जोर-जोर से उठाएगी। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष होने के नाते उनकी यह जिम्मेदारी है। राहुल ने कहा कि अडाणी ने भ्रष्टाचार करके हिन्दुस्तान की संपत्ति हासिल की है और हम इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग को दोहराते हैं। पार्टी अडाणी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 25 करोड़ डॉलर की रिश्वत के मामले में गौतम अडाणी और उनके रिश्तेदार को आरोपित बनाया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अडाणी ने भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देकर सौर ऊर्जा के कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए हैं।

 

 

 

MadhyaBharat 21 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.