Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ठाणे में लिव इन पार्टनर ने की महिला की हत्या
new delhi, Live in partner , Thane

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग( एनसीडब्लू) ने ठाणे में एक 32 वर्षीय महिला को उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा मार दिए जाने की घटना का संज्ञान लिया है। आयोग ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मामले की निष्पक्ष व समयबद्ध तरीके से जांच करने के लिए नोटिस जारी किया है। आयोग ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। महिला आयोग ने पुलिस से 4 दिनों के भीतर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है।

 

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र के मीरा रोड कस्बे में किराए के घर में कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर ने 32 वर्षीय युवती की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। पुलिस ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी। नयानगर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार हत्या आकाशगंगा बिल्डिंग की सातवीं मंजिल के फ्लैट नंबर 704 में हुई। घटना का पता बुधवार शाम तब चला, जब कुछ पड़ोसियों ने बंद फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की और पुलिस को सूचित किया। नयानगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़ा। वहां उन्होंने युवती का शरीर कई टुकड़ों में कटा हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में महिला के हत्यारे के रूप में 56 वर्षीय मनोज साहनी का नाम सामने आ रहा है। वह मृतका के साथ लिव इन रिलेशन में था। फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।

MadhyaBharat 8 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.