Since: 23-09-2009

  Latest News :
पुरी में गेस्ट हाउस पार्किंग शुल्क पर एसजेटीए का निर्णय कायम.   पश्चिम बंगाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया कैविएट.   हिजाब पहनने वाली बेटी भी बन सकती है प्रधानमंत्री: AIMIM प्रमुख ओवैसी.   अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   भोपाल में बाबर विषयक लिटरेचर फेस्टिवल विवादों में.   मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लोक निर्माण विभाग की कार्यशाला का किया शुभारंभ.   दूषित पेयजल से मौतों ने प्रभावित की इंदौर की पर्यटन छवि.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   अमित जोगी ने बीजेपी पर साधा निशाना.   दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.  
नैनीताल जिले में खाई में गिरा वाहन आठ की मौत
nainital,Vehicle falls , eight dead

नैनीताल। जिले के पतलोट से अमजड़ जाने वाले मोटरमार्ग पर छीड़ाखान के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक को बचाने में पिकअप वाहन खाई में गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो महिलाएं हैं। मृतकों में दंपति और बेटा भी हैं, जबकि उनका दूसरा बेटा अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक जताया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे नैनीताल जनपद के दूरस्थ पतलोट से अमजड़ जाने वाले मोटरमार्ग पर छीड़ाखान के पास पिकअप वाहन एक बाइक को बचाने के प्रयास में खाई में गिर गई। पिकअप वाहन में चालक सहित कुल 11 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में ग्राम डालकन्या पट्टी गौनियारो जिला नैनीताल निवासी 38 वर्षीय धनी देवी पत्नी रमेश पनेरू, 35 वर्षीय तुलसी प्रसाद पुत्र रमेश चंद्र व उनकी पत्नी 26 वर्षीय रमा देवी व 5 वर्षीय बेटा तरुण पनेरू, 51 वर्षीय देवी दत्त पुत्र ईश्वरी दत्त, 26 वर्षीय नरेश पनेरू पुत्र पूरन पनेरू की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा ग्राम अधौड़ा पट्टी पदमपुर निवासी 25 वर्षीय शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह व उनके भाई 20 वर्षीय नवीन सिंह की अस्पताल में मौत हो गयी। इसके अलावा वाहन चालक डालकन्या निवासी वाहन मालिक 36 वर्षीय राजेंद्र पनेरू पुत्र लाल मणि, 46 वर्षीय हेम चंद्र पनेरू पुत्र किशनानंद व 9 वर्षीय योगेश चंद्र पुत्र तुलसी प्रसाद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलकांडा में उपचार चल रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति सांत्वना तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

MadhyaBharat 17 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.