Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने चार्ज लिया
ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने चार्ज लिया

 

ऋषि सुनक भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री हैं

ब्रिटेन के नये प्रधानमंत्री के रूप में ऋषि सुनक ने चार्ज ले लिया है। प्रधानमंत्री बनने के बाद राष्ट्र के नाम संदेश में उन्होंने कहा, “देश इस वक्त मुश्किल दौर में है, लेकिन हम लोगों के भरोसा पर खरा उतरेंगे। यह सरकार हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही पर चलेगी। भरोसा जीता जाता है और मैं आपका भरोसा जीतूंगा। देश को एकजुट करके दिखाऊंगा।” उन्होंने कहा, “मेरी सरकार ऐसी अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगी जो ब्रेक्जिट के अवसरों का अधिकतम लाभ उठाए।” वे बोले, “मैं अपने पूर्ववर्ती लिज़ ट्रस सरकार के प्रति सहानुभूति रखता हूं। वह इस देश में विकास में सुधार करना चाहती थीं, वह गलत नहीं थीं। वह एक अच्छा उद्देश्य था और बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की मैं प्रशंसा करता हूं, लेकिन कुछ गलतियां की गईं, जो बुरे इरादों से नहीं थीं, फिर भी गलतियां थीं।” इससे पहले वह बकिंघम पैलेस गये और किंग चार्ल्स से मुलाकात की। किंग ने उन्हें नियुक्त पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने को कहा। किंग चार्ल्स और सुनक के बीच 31 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान सुनक की पत्नी अक्षता भी मौजूद थीं। गीता पर हाथ रखकर शपथ लेने वाले ऋषि सुनक ईसाई बाहुल्य ब्रिटेन के पहले हिंदू प्रधानमंत्री हैं. यही नहीं, ऋषि सुनक ब्रिटेन के पहले गैर-श्वेत प्रधानमंत्री बने हैं.भारतीय मूल के ऋषि सुनक इतिहास रचते हुए यूके के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं ऋषि सुनक को 180 से ज्यादा सांसदों को समर्थन बताया जा रहा है. ऋषि सुनक भारतीय मूल के ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री हैं. 

MadhyaBharat 26 October 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.