Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
सीपीएम नेता जैक सी थॉमस को लीगल नोटिस
new delhi, Legal notice , CPM leader

नई दिल्ली। मलयाली न्यूज चैनल एशियानेट में एक डिबेट के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में सीपीएम नेता जैक सी थॉमस की ओर से अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर आर्गनाइजर के पूर्व संपादक डॉ. आर बालाशंकर ने लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में सात दिन के अंदर सार्वजनिक माफी मांगने को कहा गया है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

 

लीगल नोटिस में कहा गया है कि थॉमस ने 20 नवंबर को एशियानेट न्यूज चैनल पर डिस्कसन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए नराधम शब्द का इस्तेमाल किया। प्रधानमंत्री के बारे में अपमानजनक शब्द के इस्तेमाल पर पैनल डिस्कसन में बैठे मेहमानों और न्यूज एंकर ने आपत्ति जताई। तब भी जैक सी थॉमस ने अपना बयान वापस नहीं लिया।

 

लीगल नोटिस में कहा गया है कि जैक सी थॉमस ने प्रधानमंत्री मोदी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री की गरिमा को कम करने की कोशिश की है। ये हेट स्पीच के अलावा मानहानि के तहत आता है। नोटिस में कहा गया है कि थॉमस के बयानों से डॉ. आर बालाशंकर की भावनाएं आहत हुई हैं। अगर थॉमस ने सात दिन के अंदर सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो डॉ. आर बालाशंकर उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

MadhyaBharat 27 November 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.