Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
साइरस पी. मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत
साइरस पी. मिस्त्री की सड़क हादसे में  मौत

साइरस मिस्त्री उद्योग जगत की बड़ी हस्ती थे

 

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री की सड़क हादसे में  मौत हो गई। पालघर में साइरस पी. मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी।हादसे की  वजह को लेकर तमाम नये खुलासे हो रहे हैं। महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी पुलिस से उस सड़क दुर्घटना की विस्तृत जांच करने को कहा है। रविवार को  पालघर पुलिस के मुताबिक साइरस अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे तभी उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में सायरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोले की मौत हो गई। वहीं  जानीमानी स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनाहिता पंडोले और उनके पति डेरियस पंडोले हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक हादसे के वक्त टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस पी. मिस्त्री और उनके साथ कार में मौजूद सह-यात्री दिनशा पंडोल ने सीट बेल्ट नहीं लगाई थी। इसके अलावा पुलिस का कहना है कि अधिक गति और ड्राइवर द्वारा कार पर नियंत्रण खो देने के कारण यह दुर्घटना हुई।पुलिस के मुताबिक लग्जरी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने पालघर जिले में चरोटी जांच चौकी को पार करने के बाद केवल नौ मिनट में 20 किमी की दूरी तय की। यानी गाड़ी की स्पीड करीब 133 किमी प्रति घंटे से ज्यादा थी। आपको  दें साइरस मिस्त्री उद्योग जगत की बड़ी हस्ती थे।  उनका टाटा कंपनी में करीब 18 % शेयर हैं।   उनके कार्य करने की शैली अलग थी।  

MadhyaBharat 5 September 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.