Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार अभियान चरम पर
गुजरात विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार अभियान चरम पर

 

 पहले चरण के मतदान में कल 63 प्रतिशत से अधिक वोट डाले गए

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार जोरों पर है। प्रचार कल शाम पांच बजे समाप्‍त हो जाएगा। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियां, सार्वजनिक सभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं। सोमवार को होने वाले इस चरण के चुनाव के लिए आठ सौ 33 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। मुख्‍य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। इस चरण में मध्य और उत्तरी गुजरात के 14 जिलों बनासकांठा, पाटण, मेहसाणा, साबरकांठा, अरावली, गांधीनगर, अहमदाबाद, आणंद, खेड़ा, महीसागर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा और छोटा उदयपुर की 93 सीट पर वोट डाले जाएंगे। इनमें छह सीटें अनुसूचित जाति और 13 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। इस चरण में कुल दो करोड़ 51 लाख 58 हजार सात सौ तीस मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें एक करोड 29 लाख 26 हजार पांच सौ एक पुरुष, एक करोड़ 22 लाख 31 हजार तीन सौ 35 महिला तथा आठ सौ 94 ट्रांसजेंडर हैं। निर्वाचन आयोग ने स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 26 हजार चार सौ नौ मतदान केन्‍द्र बनाए हैं।  मतगणना आठ दिसंबर को होगी। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में कल 63 दशमलव एक-चार प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार नर्मदा जिले में सबसे ज्‍यादा 78  दशमलव दो-चार प्रतिशत और तापी जिले में 76 दशमलव नौ-एक प्रतिशत मतदान हुआ। बोटाड जिले में सबसे कम 57 दशमलव पांच-आठ प्रतिशत मतदान हुआ। पहले चरण में राज्‍य के 19 जिलों में 89 सीटों पर कल मतदान हुआ।

MadhyaBharat 2 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.