Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा नौ की मौत
patna, Road accident , Lakhisarai, Bihar

पटना। बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है। इस टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए । टैंपो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से आठ की मौत घटनास्थल पर हो गई । एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतकों में टैंपो ड्राइवर मनोज कुमार भी शामिल है।

 

हताहत मनोज कुमार के बहनोई और प्रत्यक्षदर्शी अनिल मिस्री घटना का विवरण बताया है। उन्होंने कहा कि मनोज को सूचित किया गया था कि कुछ लोगो को रिजर्व कर हलसी से लखीसराय लाना है। हलसी से लखीसराय आने के दौरान झूलौना के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 14 लोग जख्मी हो गए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गई । बाकी छह लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई । गंभीर रूप से घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सभी की स्थिति नाजुक है। प्रत्यक्षदर्शी अनिल तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी हैं।

नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया की टैंपो पर सवार सभी लोग हलसी से लखीसराय आ रहे थे । मृतकों के परिजन मुंगेर में रहते हैं। सभी को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि हलसी से यह लोग कहां जा रहे थे।

MadhyaBharat 21 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.