Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
प.बंगाल में मतदान के बाद सारी रात हिंसा
kolkata, Violence all night ,West Bengal

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान खत्म होने के बाद राज्य के कई हिस्सों में रातभर हिंसा हुई। एक जगह तो बैलेट बॉक्स खोलकर कर धांधली की गई। नदिया, बांकुड़ा, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, कूचबिहार, मुर्शिदाबाद, मालदा और हावड़ा में भाजपा, माकपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया। इन पर हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है।

 

 

आरोप है कि हावड़ा के जगतबल्लवपुर विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर ग्राम पंचायत में निर्दल उम्मीदवार शेख इस्लाम के घर देर रात सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थक घुस गए और तोड़फोड़ कर आग लगा दी। शेख ने कई बार पुलिस को फोन किया। उनका आरोप है कि पुलिस से कोई मदद नहीं मिली। शेख इस्लाम की बुरी तरह पीटा गया। पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों को भी नहीं बख्शा गया है।

 

मालदा के गाजोल में तो हद ही हो गई। स्थानीय बीडीओ के नेतृत्व में बैलट बॉक्स को स्ट्रांग रूम में ले जाने से पहले ही खोलकर खाली किया गया। फिर 'छपा वोटिंग' हुई। आरोप है पहले से छापकर रखे गए बैलेट पेपर पर तृणमूल उम्मीदवारों के नाम के आगे मुहर लगाकर रख दिया गया। उत्तर मालदा से सांसद खगेन मुर्मू और भाजपा विधायक चिन्मय देव बर्मन मौके पर पहुंचे। उन्हें घुसने तक नहीं दिया गया। आसनसोल के मयूरेश्वर में भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में घुसकर देररात तक पुलिस ने मारपीट और तोड़फोड़ की। आज भाजपा नेता इन कार्यकर्ताओं के घरों पर जाएंगे।

MadhyaBharat 9 July 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.