Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
मोदी की गारंटी पर लगी जनता के विश्वास की गारंटी: योगी आदित्यनाथ
lucknow, Public trust ,Yogi Adityanath

लखनऊ। तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने ऑफिशियल अकाउंट के जरिए जीत की बधाई दी है। मुख्यमंत्री योगी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली जीत बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व व मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी हैट्रिक लगना 'मोदी की गारंटी' पर 'जनता के विश्वास की गारंटी' है। सीएम ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं व सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

'आपणो अग्रणी राजस्थान' की चाह रखने वालों को दी बधाई

 

राजस्थान की जीत पर योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वीरभूमि राजस्थान में भाजपा की भारी मतों से विजय की समस्त कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं सम्मानित राजस्थान वासियों का अभिनंदन। यह ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व, लोक-कल्याणकारी विजन एवं नीतियों और समग्र विकास के संकल्प के प्रति राजस्थान के नागरिकों के अटूट विश्वास का प्रतीक है। 'आपणो अग्रणी राजस्थान' की चाह रखने वाले सभी राजस्थान वासियों को पुन: शुभकामनाएं।

 

मोदी के नेतृत्व के प्रति अटूट जनविश्वास पर मुहर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश में भाजपा के जीत की बधाई देते हुए एक्स अकाउंट पर लिखा कि मध्य प्रदेश में विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के प्रति अटूट जन-विश्वास की मुहर है। डबल इंजन सरकार के सुशासन, सुरक्षा और विकास को समर्पित इस जीत की सभी प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

छत्तीसगढ़ की जीत को सेवा-सुशासन व विकास के लिए समर्पित बताया

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा की विजय की सभी समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सेवा, सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय को समर्पित इस विजय के लिए छत्तीसगढ़ वासियों का हार्दिक अभिनंदन।

 

तेलंगाना का प्रदर्शन कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेलंगाना में भाजपा के प्रदर्शन को समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल बताया। उन्होंने कहा कि सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने वाले ऊर्जावान तेलंगाना वासियों का अभिनंदन एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।

MadhyaBharat 3 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.