Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भारत ने विकसित किया दुनिया का सबसे खतरनाक विस्फोटक
new delhi, India developed , dangerous explosive

नई दिल्ली। भारत ने दुनिया के सबसे ताकतवर और खतरनाक तीन विस्फोटक विकसित किये हैं, जो चंद सेकंड में दुश्मन के खेमे में तबाही मचाकर सशस्त्र बलों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। ताकतवर गैर-परमाणु विस्फोटकों में से एक इस विस्फोटक को सेबेक्स-2 नाम दिया गया है। भारत रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल करके रक्षा उत्पादन में पड़ोसी देशों को पीछे छोड़ता जा रहा है। इस विस्फोटक के विकसित होने के बाद भारत की विस्फोटक क्षमता में क्रांति आने की उम्मीद है।

नागपुर स्थित सोलर इंडस्ट्रीज की सहायक कंपनी इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड ने 'मेक इन इंडिया' के तहत तीन नए विस्फोटक फॉर्मूलेशन विकसित किए हैं। सोलर इंडस्ट्रीज के अधिकारी का कहना है कि यह तीन नए विस्फोटक फॉर्मूलेशन सशस्त्र बलों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं, क्योंकि इनमें फायरपावर और विस्फोटक प्रभाव में बहुत वृद्धि हुई है। सेबेक्स-2 एक नया विस्फोटक फॉर्मूलेशन है, जो वर्तमान में उपलब्ध किसी भी ठोस विस्फोटक की तुलना में बहुत अधिक शक्तिशाली विस्फोट प्रभाव प्रदान करता है। किसी भी विस्फोटक का प्रदर्शन ट्राई नाइट्रोटॉल्विन (टीएनटी) समतुल्यता के संदर्भ में मापा जाता है। नया विस्फोटक टीएनटी से दोगुना ज्यादा घातक है।

उच्च टीएनटी समतुल्यता वाले विस्फोटकों में अधिक मारक क्षमता और विनाशकारी शक्ति होती है। पारंपरिक विस्फोटक जैसे डेनटेक्स और टारपेक्स का इस्तेमाल पारंपरिक वारहेड, हवाई बम और दुनिया भर में कई अन्य गोला-बारूद बनाने में किया जाता है। इस नए विस्फोटक से तबाही मचाने वाले हथियारों की क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी, जिससे चंद सेकंड में दुश्मन के खेमे में तबाही मच सकती है। नए विस्फोटक का परीक्षण भारतीय नौसेना के डिफेंस एक्सपोर्ट प्रमोशन स्कीम के तहत किया जा चुका है। कंपनी का दावा है कि आने वाले समय इस विस्फोटक को दुनियाभर की सेनाएं इस्तेमाल करने के लिए आगे आएंगी।

कंपनी की ओर से बताया गया है कि एक ग्राम टीएनटी के विस्फोट में निकलने वाली ऊर्जा लगभग 4000 जूल (0.9560229 किलो कैलोरी) के बराबर होती है। इस उच्च प्रदर्शन वाले विस्फोटक का उद्देश्य वजन बढ़ाए बिना विनाशकारी शक्ति को बढ़ाकर बम, तोपखाने के गोले और वारहेड्स में क्रांति लाना है। भारत ने अब तक का सबसे घातक विस्फोटक ब्रह्मोस मिसाइल के वारहेड में लगाया है, जिसकी टीएनटी 1.50 समतुल्य है। फिलहाल दुनिया के अधिकतर वारहेड्स की टीएनटी तुल्यता 1.25-1.30 के बीच होती है। सेबेक्स-2 की टीएनटी तुल्यता 2.01 है, जो अब तक का सबसे घातक गैर-परंपरागत विस्फोटक माना जा रहा है।

MadhyaBharat 1 July 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.