Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कोरोना के देश में बढ़े आंकड़े
कोरोना के देश में बढ़े आंकड़े

 

दिल्ली में कोरोना के 2247 सक्रिय केस

 

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने लगे हैं। दिल्ली समेत बड़े शहरों में मामलों में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन आने वाले मामलों में तेजी दिखाई दे रही है। वहीं महाराष्ट्र में प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा नए केस सामने आ रहे हैं। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजधानी में कोविड-19 के 795 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 556 लोग रिकवर हुए हैं। किसी की मौत नहीं हुई है। दिल्ली में कोरोना वायरस के 2247 सक्रिय केस हैं। मृत्यु दर 4.11 फीसद रही। राजधानी में अभी तक 19,12,063 केस दर्ज हुए हैं। 18,83,598 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। अब तक 26,218 मरीजों का निधन हुआ है। महाराष्ट्र में रविवार को 2946 नए केस सामने आए। 1432 मरीज रिकवर हुए हैं। वही दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में 16,370 सक्रिय मामले हैं। इस बीच देश में कोरोना महामारी में वृद्धि देखी जा रही है। शनिवार को नए केस की संख्या आठ हजार के आंकड़े को पार कर गई। बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है।

MadhyaBharat 13 June 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.