Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू
गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू

 शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे

 

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 बजे तक लगभग 19 प्रतिशत मतदान की खबर है। राज्‍य में 19 जिलों की 89 सीटों पर मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। राज्‍य में दो चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इस चरण में 788 उम्‍मीदवार मैदान में हैं। जीतू भाई वघानी, हर्ष सांघवी, कनुभाई देसाई, राघव जी पटेल, क्रिकेट खिलाड़ी रविन्‍द्र जड़ेजा की पत्‍नी रीवा बा जड़ेजा, कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अर्जुन मोरवाडिया, परेश धनानी, इन्‍द्रानिल राज्‍यगुरु, आम आदमी पार्टी के मुख्‍यमंत्री पद के उम्‍मीदवार इशुदान गढ़वी और पार्टी के राज्‍य अध्‍यक्ष गोपाल इटालिया इस चरण के प्रमुख उम्‍मीदवारों में हैं। निर्वाचन आयोग ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्‍यापक प्रबंध किए हैं। मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त राजीव कुमार ने मतदाताओं से बड़ी संख्‍या में मतदान में शामिल होने की अपील की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जनता से आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड संख्‍या में मतदान करने का आह्वान किया है। पीएम  मोदी ने ट्वीट में विशेष रूप से पहली बार वोट डालने वालों से अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करने की अपील की।

MadhyaBharat 1 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.