Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार की हालत बिगड़ी
banda, Condition , mafia Mukhthar lodged

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सोमवार देररात हालत बिगड़ गई। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां उसे उसे आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है।

 

जेल विभाग ने रात को ही मुख्तार के घर वालों सूचना भेजने के लिए पुलिस को पत्र भेजा। मुख्तार की स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। डीजी जेल एसएन साबत का कहना है कि माफिया मुख्तार अंसारी को पेट में और यूरिनल इंफेक्शन है। डीजी जेल के अनुसार हालत गंभीर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मुख्तार ने कोर्ट में दिए लिखित बयान में आरोप लगाया था कि उसे धीमा जहर दिया जा रहा है और उसकी तबीयत दिन प्रतिदिन खराब हो रही है। जेल प्रशासन ने इस आरोप को बेबुनियाद बताया था। अंसारी के वकीलों ने अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल अंसारी का इलाज जारी है। अस्पताल के आईसीयू वार्ड के साथ परिसर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

MadhyaBharat 26 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.