Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भाजपा लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहती है: भगवंत मान
new delhi,BJP , Bhagwant Mann

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को तानाशाही में बदलना चाहती है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत में भगवंत मान ने भारतीय जनता पार्टी पर दिल्ली और पंजाब के साथ बेरुखी करने के आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी काम की राजनीति करना चाहती है लेकिन भाजपा ऐसा नहीं करने दे रही है।

मान ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी को केवल आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ही चुनौती दे सकते हैं। इसलिए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सबसे ज्यादा नफरत फैलाने वाली भाषणबाजी करती है। पार्टी चाहती है कि कोई भी विपक्षी नेता आगामी चुनावों के लिए प्रचार न कर सकें। वह व्लादिमीर पुतिन के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। ये तानाशाही है।

इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का भी बयान आया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आपके 3 बार चुने हुए मुख्यमंत्री को मोदी ने सत्ता के अहंकार में गिरफ़्तार करवाया। सबको रौंदने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहें हैं। अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है सब जानती है।

MadhyaBharat 22 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.