Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शरद पवार से मिले शिंदे गुट के नेता उदय सामंत
mumbai, Shinde faction leader, Uday Samant

मुंबई। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री एवं शिवसेना नेता उदय सामंत ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। एक दिन पहले उद्योगपति गौतम अडाणी भी शरद पवार से मिले थे। इसके मद्देनजर आज हुई इस मुलाकात ने राजनीतिक अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है।

इस समय राज्य में राकांपा नेता अजीत पवार की शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल होने की जोरदार चर्चा की जा रही है। हालांकि अजीत पवार इस बारे में अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं। अजीत पवार ने कहा था कि वे जब तक जीवित हैं, तब तक राकांपा में ही रहेंगे। इसके बाद भी अजीत पवार को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी को फूट से बचाने के लिए शरद पवार कोई नया खेल खेल सकते हैं। हालांकि शरद पवार से मुलाकात के बाद उदय सामंत ने कहा कि महाराष्ट्र नाटक परिषद के चुनाव के सिलसिले में वे उनसे मिले थे। इस मुलाकात का राजनीतिक अर्थ नहीं लगाया जाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अजीत पवार भाजपा के साथ मिलकर राज्य में भाजपा-राकांपा गठबंधन की सरकार बना चुके हैं। उस समय फडणवीस ने मुख्यमंत्री और अजीत पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि यह सरकार सिर्फ 80 घंटे तक ही चली सकी थी। इसके मद्देनजर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि राकांपा एक बार फिर शिंदे-फडणवीस सरकार में शामिल हो सकती है।

MadhyaBharat 21 April 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.