Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुकेश अंबानी ने केदारनाथ व बद्रीविशाल के किए दर्शन 5.02 कराेड़ का दिया दान
gopeshwar, Industrialist Mukesh Ambani , donated Rs 5.02 crores

गोपेश्वर । रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक व प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी ने रविवार को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन किये। इस वर्ष बद्रीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के लिए अंबानी ने पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है।

रविवार को प्रातः नौ बजे मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचकर सीधे मंदिर में दर्शन किये। उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न की। उसके पश्चात मंदिर परिसर स्थित माता लक्ष्मी मंदिर में भी दर्शन किये। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

बद्रीनीथ के दर्शन के बाद उद्योगपति मुकेश अंबानी दोपहर पौने ग्यारह बजे केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। केदारनाथ धाम में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया।अंबानी ने केदारनाथ मंदिर में रूद्राभिषेक पूजा की और देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी काे भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, केदारनाथ मंदिर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला, अरविंद शुक्ला, कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

इस संबंध में बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ ने बताया कि उद्योगपति मुकेश अंबानी प्रत्येक यात्रा वर्ष पारिवारिक सदस्यों के साथ बद्रीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम दर्शन करने आते हैं। उन्हाेंने बताया कि अंबानी ने इस वर्ष बद्रीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के लिए पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दानस्वरूप भेंट किया है। कोरोनाकाल में भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ने मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी मदद की थी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट ईओ सुनील पुरोहित, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, कृष्णानंद पंत, अजीत भंडारी, योगंबर नेगी और हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

 

MadhyaBharat 20 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.