Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
उप्र के कन्नौज सड़क हादसे में तीन डॉक्टरों समेत पांच की मौत
kannoj, Five people  , doctors died

कन्नौज । उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की भोर में करीब 3.45 बजे हुए सड़क हादसे में तीन डॉक्टरों समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। सभी पांचों लोग सैफई मेडिकल कॉलेज में पदस्थ थे। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 

 

कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्राधिकारी प्रियंका बाजपेयी ने मीडियाकर्मियों को बताया कि मृतकों की पहचान आगरा निवासी डॉ. अनिरुद्ध वर्मा (29), कन्नौज निवासी डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरेंद्र देव, लैब टेक्नीशियन संतोष कुमार और स्टोरकीपर राकेश कुमार के रूप में हुई है। घायल में मुरादाबाद जिले के बुद्धबिहार निवासी डॉ. जयवीर सिंह (39) हैं, जिनका इलाज सैफई मेडिकल काॅलेज में चल रहा है। ये सभी सैफई मेडिकल कॉलेज में कार्यरत थे। ये सभी लोग लखनऊ से शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे, तभी कन्नौज के तिर्वा कोतवाली के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। 

 

 

कन्नौज के डॉ. भीमराव अंबेडकर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि भोर पहर के वक्त पांच लोगों को यहां पर ब्रॉड डेड लाया गया था। एक की हालत गंभीर थी, जिसे इटावा के सैफई मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है।

MadhyaBharat 27 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.