Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोलकाता में जूनियर डॉक्टरों का अनशन जारी
kolkata, Junior doctors

कोलकाता । राजधानी कोलकाता के धर्मतला के मेट्रो चैनल के पास छह जूनियर डॉक्टर 10 मांगों के समर्थन में शनिवार रात 8:30 बजे से अनशन पर बैठे हैं। रविवार दोपहर यहां और अधिक संख्या में जूनियर डॉक्टर समर्थन के लिए पहुंचे हैं। उनके अनशन स्थल पर बोर्ड लगाया गया है, जिसमें हर घंटे अनशन का समय लिखा जा रहा है। डॉक्टरों की यह हड़ताल आरजी कर अस्पताल की घटना का खुलासा होने के बाद से जारी है।

 

रविवार सुबह सीनियर डॉक्टरों का एक प्रतिनिधि मंडल जूनियर डॉक्टरों के अनशन स्थल पर पहुंचा। वे अपने जूनियर साथियों को समर्थन देने आए थे। जूनियर डॉक्टरों के प्रतिनिधि अनिकेत महतो ने रविवार को हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अनशन पर बैठे जूनियर डॉक्टरों की शारीरिक स्थिति स्थिर है, हालांकि उन्हें कुछ समस्याएं हो रही हैं। बायो टॉयलेट न लगाए जाने के कारण उन्हें दूर के शौचालयों का उपयोग करना पड़ रहा है, जिससे थोड़ी असुविधा हो रही है। धरने पर बैठे डॉक्टर अर्णव मुखर्जी, अनुष्टुप मुखर्जी और तनया पांजा ने बताया कि उन्हें बायो टॉयलेट लगाने की अनुमति नहीं मिली। डॉक्टर अर्णव मुखर्जी ने कहा, "हमने बायो टॉयलेट लगाने का सोचा था, लेकिन पुलिस ने इसे अनुमति नहीं दी क्योंकि यह 'ग्रीन जोन' है। हमें थोड़ी दूरी पर बने सामान्य शौचालय का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।"

 

अनशनकारी कौन हैं?

अनशन पर बैठे डॉक्टरों में कोलकाता मेडिकल कॉलेज के अनुष्टुप मुखर्जी, तनया पांजा, कैंसर विभाग की सीनियर रेसिडेंट स्नेहदा हाजरा, एसएसकेएम के अर्णव मुखर्जी, एनआरएस के पुलस्त्य आचार्य और केपीसी अस्पताल की सायंतनी घोष शामिल हैं।

 

शनिवार रात 8:30 बजे से शुरू हुआ यह अनशन लगातार जारी है। डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी 10 मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक अनशन जारी रहेगा। 

जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस को ईमेल के जरिए अनशन की अनुमति मांगी थी, लेकिन पुलिस ने पंडालों और भीड़ की वजह से अनुमति देने से इनकार कर दिया।

 

MadhyaBharat 6 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.