Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
शिंदे समूह ने विधानभवन के शिवसेना कार्यालय पर जमाया कब्जा
mumbai, Shinde group captured, Shiv Sena office

मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट को चुनाव आयोग द्वारा शिवसेना नाम और धनुष बाण चुनाव चिन्ह मिल जाने के बाद सोमवार को शिंदे समूह के विधायकों ने विधानभवन स्थित शिवसेना कार्यालय पर कब्जा जमा लिया है। शिंदे समूह के विधायक नरीमन प्वाइंट परिसर स्थित शिवसेना कार्यालय, शिवालय पर भी कब्जा जमाने की रूपरेखा तय कर रहे हैं। साथ ही राज्यसभा सदस्य संजय राऊत को अपात्र घोषित करने प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय भी आज शिंदे समूह के विधायकों ने लिया है।

 

शिंदे समूह के नेता विधायक भरत गोगावले ने पत्रकारों को बताया कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद आज सभी विधायक विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मिले। इसके बाद सभी विधायकों ने शिवसेना कार्यालय में प्रवेश किया और वहां बैठक आयोजित की। इस बैठक में नरीमन प्वाइंट स्थित शिवसेना कार्यालय शिवालय में भी प्रवेश करने का निर्णय लिया गया। भरत गोगावले ने कहा कि संजय राऊत हमारे वोट से ही राज्यसभा सदस्य बने हैं। उनकी राज्यसभा सदस्यता रद्द कर उन्हें इस पद के लिए अपात्र घोषित करने का भी निर्णय लिया गया है।

भरत गोगावले ने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है, इसलिए हम शिवसेना के सभी 56 विधायकों को व्हिप जारी करेंगे। भरत गोगावले ने कहा कि दादर स्थित शिवसेना भवन हमारे लिए मंदिर जैसा है इसलिए हम शिवसेना भवन का नमन करेंगे, वहां कब्जे का प्रयास नहीं किया जाएगा। भरत गोगावले ने कहा कि वे उद्धव ठाकरे के बारे में किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे, उनके लिए आज भी हमारे मन में वही इज्जत है। साथ ही पार्टी फंड और अन्य विषय पर बाद में चर्चा की जाएगी। भरत गोगावले ने कहा कि उनकी तरफ से सिर्फ नियमों के अनुसार ही काम किया जाएगा। कहीं भी किसी भी तरह की जोर जबर्दस्ती नहीं की जाएगी।

MadhyaBharat 20 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.