Since: 23-09-2009

  Latest News :
अमित शाह ने भारत का पहला राष्ट्रीय IED डेटा मैनेजमेंट सिस्टम लॉन्च किया.   टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन और हिरासत.   IPAC ऑफिस पर ED की रेड के बाद ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला.   लालू प्रसाद यादव समेत 41 आरोपियों के खिलाफ दिल्ली कोर्ट ने तय किए आरोप.   जुमे की नमाज से पहले तुर्कमान गेट इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था.   आज होगा WPL 2026 का धमाकेदार शुरुआत.   इंदौर में भीषण सड़क हादसा:पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन की बेटी समेत 3 की मौत.   भागीरथपुरा दूषित मामले में कांग्रेस घेरेगी भाजपा को.   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सुआलकुची सिल्क विलेज भ्रमण.   सीधी जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास.   उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल आज लेंगे जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक.   भोपाल में पानी की गुणवत्ता पर संकट, चार सैंपल फेल.   छत्तीसगढ़ की राजनीति में मंत्री के बयान से हलचल.   महासमुंद स्कूल परीक्षा में \'राम\' नाम पर विवाद.   बालोद में देश का पहला नेशनल रोवर-रेंजर जंबूरी, तैयारियां पूरी.   गोडसे पर बयान से छत्तीसगढ़ की राजनीति में बवाल.   नक्सल विरोधी अभियान में 2025 बना ऐतिहासिक साल.   ग्रामीण महिला सशक्तिकरण के लिए NIT रायपुर को मिली STREE परियोजना की स्वीकृति.  
धारदार हथियार और शराब पीकर आए थे आप के गुंडे : भाजपा
new delhi, AAP,sharp weapons , drinking alcohol, BJP

 

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में हुए हंगामे के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप जारी है। भारतीय जनता पार्टी के तीन सांसदों ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर आम आदमी पार्टी पर हंगामा करने का सीधा आरोप लगाया।

 

भारतीय जनता पार्टी की नेता व नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम में आज का घटनाक्रम शर्मनाक है। अरविंद केजरीवाल खुद को अराजक कहते हैं और उनकी पार्टी ही इस अराजकता के पीछे है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीठासीन अधिकारी के नोमिनेटेड पार्षद का शपथ दिलाने के दौरान अव्यवस्था पैदा करने का काम किया गया। महिला पार्षदों के साथ भी बदतमीजी की गई।

 

वहीं भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सदन की कार्यवाही को आम आदमी पार्टी के गुंडों ने काला दिन बना दिया। आम आदमी के गुंडे रुपी पार्षदों ने कार्यवाही के दौरान पेपर को मानने से इनकार कर दिया। आम आदमी पार्टी के गुंडे पूरी तैयारी के साथ आए थे। इनके पास ब्लेड जैसे धारदार हथियार थे, जिससे भाजपा के पार्षदों को उन्होंने मारा है। उनमें कई लोग शराब पीकर आए थे। वे हंगामा करने के इरादे से ही आए थे।

 

सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा कि वे कार्यवाही के दौरान मौके पर मौजूद थे। एक पार्षद ने शपथ ली, तब कोई हंगामा नहीं हुआ। जैसे ही दूसरे मनोनीत पार्षद ने शपथ ली तो आम आदमी पार्टी का एक व्यक्ति माइक तोड़ने के लिए पहुंच गया। माइक को तोड़ने लगा और हमारे पार्षद को मारने लगा। माइक को तोड़ने के दौरान उसका हाथ कट गया।

MadhyaBharat 6 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.