Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
एस्‍सार समूह के सह-संस्‍थापक शशि रुइया का निधन
new delhi, Essar Group ,Shashi Ruia passes away

नई दिल्ली । एस्सार समूह के सह-संस्थापक 81 वर्षीय शशि रुइया का देर रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उद्योगपति रुइया ने अपने भाई रवि के साथ मिलकर एस्सार की स्थापना की थी। रुइया के परिवार में उनकी पत्नी मंजू और दो बेटे प्रशांत तथा अंशुमान हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रुइया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उद्योगपति शशि रुइया का 25 नवंबर देर रात 11 बजकर 55 मिनट पर मुंबई में निधन हो गया। वह करीब एक महीने पहले अमेरिका से इलाज कराकर लौटे थे। जानकारी के मुताबिक उनका पार्थिव शरीर रुइया हाउस में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। रुइया हाउस से उनकी शवयात्रा हिंदू वर्ली श्मशान घाट के लिए शाम चार बजे रवाना होगी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्‍स पोस्‍ट पर शशि रुइया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि वह उद्योग जगत की महान शख्सियत थे। दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के कारोबारी परिदृश्य को बदल दिया। उनका निधन काफी दुख:द है। प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, "उन्होंने नवाचार एवं विकास के लिए उच्च मानक स्थापित किए। उनके पास हमेशा कई विचार होते थे…हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।’’

 

उल्‍लेखनीय है कि उद्योगपति शशि रुइया ने अपने पिता नंद किशोर रुइया के मार्गदर्शन में 1965 में व्यावसायिक दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपने भाई रवि के साथ मिलकर 1969 में चेन्नई बंदरगाह पर एक ‘आउटर ब्रेकवाटर’ (लहरों, तूफान आदि से सुरक्षा के लिए तटीय क्षेत्र में निर्मित स्थायी संरचना) का निर्माण कर एस्सार कंपनी की नींव रखी। इसके बाद समूह ने इस्पात, तेल शोधन, अन्वेषण तथा उत्पादन, दूरसंचार, बिजली और निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार किया। एस्सार समूह एक भारतीय बहुराष्ट्रीय समूह कंपनी है।

MadhyaBharat 26 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.