Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार
hydrabad, film actor ,allu arjun arrested

हैदराबाद । जाने-माने तेलुगु फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिया है। 'पुष्पा 2' की रिलीज के मौके पर हैदराबाद के आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई और उसका बेटा श्रीतेजा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के संबंध में दर्ज मामले में आरोपित के तौर पर अल्लू अर्जुन का भी नाम है। इसी मामले में पुलिस आज कुछ देर पहले अल्लू अर्जुन के घर जाकर फिल्म अभिनेता को हिरासत में लिया।

 

सुकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन ने अभिनय किया है। 5 दिसंबर को यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इससे पहले 4 दिसंबर (बुधवार) को अलग-अलग इलाकों में प्रीमियर शो किए गए थे और इसी क्रम में हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुए प्रीमियर शो में भगदड़ को लेकर सिनेमाघर प्रबंधन और अभिनेता अर्जुन पर आरोप है कि उन्होंने पुलिस को आयोजन की जानकारी नहीं दी। पुलिस को अगर इसकी जानकारी दी गई होती तो सुरक्षा उपायों के जरिये घटना को टाला जा सकता था।

 

पुलिस का कहना कि अभिनेता को देखने बड़ी संख्या में प्रशंसक शामिल हुए। पुलिस को इस बात की जानकारी नहीं दी गई थी प्रबंधन ने कोई सावधानी नहीं बरती। जनता को नियंत्रित करने के लिए थिएटर के प्रवेश और निकास द्वार पर कोई निजी सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई।

 

हैदराबाद के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस आकांक्षा यादव ने अपने बयान में कहा है कि रात 9.40 बजे अल्लू अर्जुन निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ संध्या थिएटर पहुंचे। तभी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ को धक्का देना शुरू कर दिया। थिएटर पहले से ही अंदर और बाहर दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। इसी क्रम में मारपीट हो गयी। इस भगदड़ में दिलसुखनगर की रेवती का परिवार गिर गया। रेवती नाम की महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे श्रीतेजा को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके बेटे की हालत गंभीर है और उसका इलाज किया जा रहा है।

 

डीसीपी ने कहा, हमने पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को अल्लू अर्जुन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अल्लू अर्जुन को हैदराबाद के नामपल्ली के सिटी क्रिमिनल कोर्ट को ले जाया गया।

MadhyaBharat 13 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.