Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका, ऑस्‍ट्रेलिया अपनी सैन्‍य उपस्थिति बढाएगा
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमरीका, ऑस्‍ट्रेलिया अपनी सैन्‍य उपस्थिति बढाएगा

चीन के बढते खतरे का मुकाबला करने के लिए लिया कदम 

अमरीका ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए ऑस्ट्रेलिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने का फैसला किया है। अमरीका के रक्षामंत्री लॉयड आस्टिन ने कहा है कि उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में स्थित हवाई पट्टी का उन्‍नयन करने का फैसला लिया गया है ताकि अमरीकी विमान अधिक संख्या में उतर सके। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हवाई पट्टियों का इस तरह से उन्नयन किया जाएगा ताकि उनपर लम्बी दूरी के बमबर्षक विमान बी-52 को ठहराया जा सके। यह विमान अमरीका का सबसे उन्नत बमबर्षक विमान है। ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधानमंत्री और रक्षामंत्री रिचर्ड मार्ल्स और विदेश मंत्री पेनी वॉंग तथा अमरीका के रक्षामंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेशमंत्री एंटनी ब्लिंकन की वाशिंगटन डीसी में बैठक के बाद यह घोषणा हुई।ऑस्टिन ने यह भी घोषणा की कि अमरीका इस क्षेत्र में अपने वायु, थल और नौसेना की बारम्बारता बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि अमरीका ने ऑस्ट्रेलिया में युद्धक उपकरण और ईंधन सुविधा पहले ही बढ़ाने का फैसला किया है ताकि वहां तैनात अमरीकी बलों की क्षमता बढ़ायी जा सके।  ऑस्टिन ने कहा कि अमरीका जल्द-जल्द परमाणु पनडुब्बी हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया की मदद करेगा।

MadhyaBharat 9 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.