Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आफताफ ने श्रद्धा का चेहरा बर्नर से जलाया था
श्रद्धा का चेहरा बर्नर से जलाया था

देश का सबसे बड़ा श्रद्धा हत्या कांड जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है इसको लेकर नई अपडेट सामने आई है।पुलिस की चार्जशीट के अनुसार आफताब पूनावाला ने अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या के बाद उसका चेहरा और सिर बिगाड़ने के लिए ब्लो टॉर्च (धातु गलाने वाला बर्नर) का उपयोग किया था। आफताब ने कबूल किया कि श्रद्धा की अस्थियां जलाने और ग्राइंडिंग मशीन में पीसने का उसका पिछला खुलासा पुलिस को गुमराह करने के लिए था।पुलिस की 6600 पन्नों की चार्जशीट में कहा गया है कि आफताब ने पुलिस को अपने नए कबूलनामे में बताया कि हत्या की रात वह अपने घर के पास की एक हार्डवेयर की दुकान पर गया और एक आरी, तीन ब्लेड, एक हथौड़ा और प्लास्टिक की क्लिप खरीदी। श्रद्धा के शव को बाथरूम में ले गया और आरी से पहले उसके हाथ काटे और उन्हें पॉलीथिन बैग में रख दिया। उसने यह बैग अपनी रसोई के निचले कैबिनेट में रख दिए।अगले दिन रात करीब 2 बजे उसने श्रद्धा के शरीर के पैर के हिस्से को दिल्ली के छतरपुर जंगल क्षेत्र में ठिकाने लगा दिया। अगले 4-5 दिनों में आफताब ने श्रद्धा के शरीर के 35 टुकड़े किए और उन्हें दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने घर में लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा ताकि वे सड़ें नहीं। उसने एक-एक करके उसके शरीर के अंगों को ठिकाने लगाया। हत्या के तीन महीने बाद उसके सिर को ठिकाने लगाया। आफताब ने श्रद्धा का फोन मुंबई में डिस्पोज किया था। पिछले साल के अंत में हुए पॉलीग्राफ और नार्को-एनालिसिस टेस्ट में आफताब ने कथित रूप से हत्या की बात स्वीकार की थी। सूत्रों ने कहा कि आफताब को कोई पछतावा नहीं है।

MadhyaBharat 7 February 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.