Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कपिल शर्मा से तुलना पर जाकिर खान की दो टूक
Zakir Khan bluntly on Kapil Sharma

दिल्ली: जाकिर खान अपना नया शो ला रहे हैं और इसे लेकर उनकी कपिल शर्मा से भी तुलना हो रही है. हालांकि जाकिर ने इस मामले पर दो टूक जवाब देते हुए कपिल को ग्रेट आर्टिस्ट बताया.

मशहूर कॉमेडियन और लेखक जाकिर खान टीवी पर एक शानदार शो के साथ आ रहे हैं. 10 अगस्त से उनक टीवी शो 'आपका अपना जाकिर' शुरु होने जा रहा है. इस शो की शुरुआत से ठीक पहले जाकिर खान की देश के 'कॉमेडी किंग' कपिल शर्मा से तुलना हो रही है

जाकिर खान का शो कपिल शर्मा के शो की जगह ले रहा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर लोग जाकिर की तुलना कपिल शर्मा से करने में लगे हुए हैं. हालांकि जाकिर खान ने इस ममले पर दो टूक जवाब दिया है. उन्होंने कपिल की तारीफ करते हुए खुद को कपिल के साथ कंपेयर करने के योग्य नहीं माना.

कपिल शर्मा संग अपनी तुलना पर जाकिर खान ने सीधे-सीधे कहा है कि वे इस चीज के लिए तैयार नहीं है. उन्होंने टीवी9 हिंदी से बातचीत में कहा कि, 'मैं कपिल शर्मा के साथ तुलना के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हूं. वो बहुत बड़े आर्टिस्ट हैं. हमारा क्या उनसे मुकाबला होगा. वो पायनियर आदमी हैं. उन्होंने जब टीवी पर शो किया था और उनका जब वो शो चला, जिस तरह से उनकी तरक्की हुई, उसका बहुत फायदा हम जब दिल्ली में बैठकर काम करने वाले छोटे आर्टिस्ट थे, तब भी हमें हुआ था, फिर जब थोड़ा मुंबई में हमारा काम चला तब भी इस बात का हमें फायदा मिला.'

आगे कपिल शर्मा की तारीफ करते हुए जाकिर खान ने कहा कि, 'आर्ट फील्ड एक ऐसी फील्ड है, जहां कोई भी इंसान अगर अपना काम भी ईमानदारी से करे तब भी उसका बहुतों को फायदा होता है. उगते सूरज से कइयों को रोशनी मिलती है और ये शायद सूरज को भी नहीं पता होता. हम उन घरों में से हैं, जिनको कपिल की वजह से फायदा हुआ और इस बात को कहने में हमें बिलकुल भी शर्म नहीं है. वो भी हमारे लिए बहुत सीनियर हैं और जब भी वो हमसे मिलते हैं, बड़े प्यार से मिलते हैं. उनसे क्या ही तुलना करना, हम अपना करेंगे, हमें अपना ही करना आता है.'

जाकिर का शो 'आपका अपना जाकिर' सोनी टीवी पर आएगा. 10 अगस्त से इसकी शुरुआत हो रही है. ये शो हर शनिवार और रविवार को रात 10 बजे से टेलीकास्ट होगा. जाकिर के शो के पहले मेहमान मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर होंगे.

 

 

 

 

MadhyaBharat 9 August 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.