Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कनाडा ने अपने राजनयिकों को अन्य देशों में भेजना शुरू किया
new delhi, Canada started , diplomats

नई दिल्ली। भारत की ओर से राजनयिकों की संख्या में कटौती का कड़ा संदेश मिलने के बाद अब कनाडा ने दिल्ली से बाहर काम करने वाले ज्यादातर अपने राजनयिकों को कुआलालंपुर और सिंगापुर स्थानांतरित कर दिया है।

कनाडा के सीटीवी न्यूज ने अपने सूत्रों से समाचार की पुष्टि की है। भारत ने कनाडा को 10 अक्टूबर तक अपने राजनयिकों की संख्या घटाने को कहा था। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर उनकी राजनयिक सहूलियतें खत्म कर दी जाएंगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा था कि भारत में कनाडा के राजनयिकों की संख्या कनाडा में भारतीय राजनयिकों से काफी अधिक है। दूसरा, यह राजनयिक भारत के आंतरिक मामलों में दखल दे रहे हैं। ऐसे में कनाडा को अपने राजनयिकों की संख्या भारतीय राजनयिकों के बराबर लाते हुए कम करने को कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि कनाडा में एक खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप वहां के प्रधानमंत्री द्वारा भारत पर मढ़ने की कोशिश के चलते दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हैं। भारत ने इस आरोप को बेतुका और प्रेरित बताते हुए खारिज कर दिया था। भारत का स्पष्ट रूप से कहना है कि यह उसकी नीति नहीं है।

MadhyaBharat 6 October 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.