Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के कारणों पर संशय
new delhi, Suspicion over ,Satish Kaushik

गुरुग्राम। दिल्ली में अपने दोस्तों के संग होली खेलने आए फिल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक सतीश कौशिक (66) की हार्ट अटैक से मौत की बात पर गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल के चिकित्सकों को संशय है। चिकित्सकों ने इस लिहाज से उनका पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश करते हुए पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत का असल कारण क्या है।

 

हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ के एक गांव मे जन्में सतीश कौशिक ने फिल्मी दुनिया में अपने गंभीर और हास्य किरदारों के दम पर अपना सिक्का जमाया था। उनका मुंबई फिल्म नगरी में स्थापित होना ही उनकी मेहनत को दर्शाता है। इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बाद भी वे हरियाणा को कभी नहीं भूले। समय-समय पर वे यहां सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों में आते रहे।

हर तीज-त्योहार को उल्लास से मनाने वाले सतीश कौशिक इस बार मुंबई में होली मनाने के बाद दिल्ली में भी दोस्तों के साथ होली मनाने पहुंचे थे। आधी रात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें गुरुग्राम में फोर्टिस अस्पताल में लाया गया। रात करीब 02:30 बजे सतीश कौशिक का निधन हो गया।

यहां चिकित्सकों ने जब उनका मेडिकल परीक्षण किया तो उन्हें हार्ट अटैक आने की बात पर संशय हुआ। इसी लिहाज से उनके निधन की सूचना अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की सिफारिश की।

चिकित्सकों ने कहा है कि सतीश कौशिक को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे कहीं गिरे हैं। पूरी स्थिति पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। पोस्टमार्टम इसलिए जरूरी है कि हार्ट अटैक से मौत की पुष्टि नहीं हुई।

होली खेलकर सोशल मीडिया पर डाली थी पोस्ट

सतीश कौशिक की मौत से सभी दुखी और स्तब्ध हैं। सतीश कौशिक ने मुंबई में होली खेली थी। सतीश कौशिक ने 7 मार्च यानी मंगलवार देर रात अपना आखिरी ट्वीट किया था। इस ट्वीट में सतीश होली के रंग और मस्ती में डूबे नजर आए थे। उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में सतीश के साथ ऋचा चड्ढा, अली फजल, जावेद अख्तर और महिमा चौधरी भी नजर आई।

उन्होंने लिखा था-जूहू के जानकी कुटीर में जावेद अख्तर, बाबा आजमी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल-ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई। सभी को हैप्पी होली।

MadhyaBharat 9 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.