Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र में भाजपा को मिली असफलता की जिम्मेदारी देवेंद्र फडणवीस ने ली
mumbai, Devendra Fadnavis , Maharashtra

मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को महाराष्ट्र में भाजपा को मिली असफलता की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने आगामी विधानसभा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए भाजपा नेतृत्व से संवैधानिक पदों अर्थात उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री पद से मुक्त करने की पेशकश की है। फडणवीस ने कहा कि वे इस सम्बन्ध में केंद्रीय नेतृत्व से मिलकर बात करने वाले हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली हैं, जबकि 2024 में भाजपा को राज्य में 23 सीटें मिलीं थीं। हालांकि, महाराष्ट्र और मुंबई में भाजपा का वोट प्रतिशत का अंतर आधा प्रतिशत का ही है। लोकसभा चुनाव में विरोधियों की ओर से संविधान बदलने का कुप्रचार किया था। हमने इस कुप्रचार की असलियत आम जनता को बताने का प्रयास किया, लेकिन हम सफल नहीं हो सके। इसी तरह मराठा आरक्षण को लेकर आंदोलन चल रहा था, हमने आरक्षण दिया भी, लेकिन हम आंदोलन करने वालों को समझा नहीं सके थे। इसी तरह प्याज को लेकर लिया गया निर्णय भी हमारे विरोध में गया था। इसका भी खामियाजा हमें भुगतना पड़ा है।

 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि चुनाव में कम सीटें मिलने पर पार्टी की बैठक होगी और सभी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। मैं खुद को इसके लिए जिम्मेदार मानता हूं और पराजय भी स्वीकार करता हूं। अगले विधानसभा चुनाव में पूरे समय काम करने के लिए मुझे सरकार से हटना जरूरी है। इसी वजह से मैं खुद पार्टी नेतृत्व से मिलकर सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त करने की मांग करुंगा। अंतिम निर्णय जो भी पार्टी नेतृत्व लेगा वह मुझे मान्य होगा।

MadhyaBharat 5 June 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.