Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
रेप पीड़िता का 27 हफ्ते का भ्रूण हटाने के केस में गुजरात हाई कोर्ट के रुख पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई हैरानी
new delhi,  Supreme Court ,expressed surprise

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 27 माह से ज्यादा के भ्रूण को हटाने की गुजरात की एक रेप पीड़िता की मांग पर सुनवाई करते हुए गुजरात हाई कोर्ट के रुख पर गंभीर आपत्ति जताई है। शनिवार को विशेष सुनवाई के दौरान जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि इस मामले पर मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट 11 अगस्त को मिल गई, इसके बावजूद मामले की सुनवाई 23 अगस्त के लिए हाई कोर्ट ने लिस्ट किया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई कोर्ट को इसमें जल्दबाजी दिखानी चाहिए थी, उसके बावजूद 12 दिन बाद इसे लिस्ट करने का आदेश दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया।

 

दरअसल, रेप पीड़िता ने 7 अगस्त को अपना भ्रूण हटाने की अनुमति मांगी थी। उस समय भ्रूण 26 हफ्ते का था। 8 अगस्त को गुजरात हाई कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर 11 अगस्त तक रिपोर्ट तलब की थी। 11 अगस्त को मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त तय की गई। इस बीच 17 अगस्त को हाई कोर्ट ने भ्रूण हटाने की याचिका खारिज कर दी लेकिन अभी तक खारिज करने संबंधी विस्तृत आदेश अपलोड नहीं किया। उसके बाद याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में कहा गया है कि 11 अगस्त को मिली मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर भ्रूण हटाया जाता है तो रेप पीड़िता को कोई नुकसान नहीं होगा।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चूंकि हाई कोर्ट का आदेश उसके पास नहीं है, इसलिए रेप पीड़िता का दोबारा मेडिकल परीक्षण कराने का आदेश दिया जाता है। रेप पीड़िता का मेडिकल परीक्षण आज ही किया जाएगा। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट कल यानी 20 अगस्त तक कोर्ट में दाखिल की जाए। मामले की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी।

 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये आश्चर्यजनक है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बावजूद 12 दिनों के बाद लिस्ट करने का आदेश दिया जाता है। 17 अगस्त को याचिका खारिज करने का आदेश भी अभी तक अपलोड नहीं किया जाना आश्चर्यजनक है। ऐसे मामलों में जब याचिका का निपटारा जल्द होना चाहिए, गुजरात हाई कोर्ट का रवैया हैरान करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को निर्देश दिया कि वो गुजरात हाई कोर्ट की रजिस्ट्री से पता कर बताएं कि आदेश अपलोड हुआ है कि नहीं।

MadhyaBharat 19 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.