Since: 23-09-2009

  Latest News :
केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में चार्जशीट दाखिल करेगा ईडी.   लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मोस्ट वांटेड शूटर जयप्रकाश गिरफ्तार.   प्रियंका गांधी बोलीं- हमारी सरकार आई तो किसान कर्जमाफी के लिए बनेगा स्थायी आयोग.   अधीर चौधरी ने कहा चुनाव हारा तो राजनीति छोड़ दूंगा.   एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 सीनियर क्रू-मेंबर्स को बर्खास्त किया.   पित्रोदा का बयान विपक्षी गठबंधन को अस्वीकार.   महापौर के विरुद्ध लगाई गई चुनावी याचिका खारिज.   मुख्यमंत्री डॉ यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने गोविंद मालू के निधन पर जताया दुख.   सब इंस्पेक्टर के पैर में लगी गोली.   आरजीपीवी घोटाले में नया खुलासा.   धार में बोले नरेन्द्र मोदी- बाबा साहेब आम्बेडकर से घोर नफरत करती है कांग्रेस.   बारातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की भीषण टक्कर में दो की मौत.   छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 57 सिविल जजों का किया तबादला.   महादेव सट्टा मामले में ईओडब्ल्यू ने प्रदेश के कई शहरों में दी दबिश.   सीजी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित.   तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो पलटी एक की माौत.   जनता की सेवा के लिए रहें हमेशा तत्पर: हरिचंदन.   नए सत्र से ”न्योता भोजन” योजना बनेगी और अधिक प्रभावी.  
नागपुर में सोलर एक्सप्लोसिव फैक्टरी में विस्फोट नौ लोगों की मौत
nagpur,  solar explosive, nine people died

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर जिले के बाजारगांव स्थित 'सोलर एक्सप्लोसिव' फैक्टरी में रविवार सुबह करीब नौ बजे हुए भीषण विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई। इस फैक्टरी में बड़ी मात्रा में गोला-बारूद और केमिकल होने के कारण जानमाल के भारी नुकसान की आशंका जताई गई है। विस्फोट में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह फैक्टरी सोलर एक्सप्लोरेशन कंपनी के मालिक उद्योगपति सत्यनारायण नुवाल की है। यह कंपनी देश की कई कंपनियों को गोला-बारूद सप्लाई करती है। साथ ही रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कुछ कंपनियों को भी गोला-बारूद की आपूर्ति करती है। कंपनी में बड़ी मात्रा में रसायनों का प्रयोग किया जाता है।

बताया गया है कि विस्फोट के समय फैक्टरी में गोला-बारूद का निर्माण किया जा रहा था। जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी आनी शेष है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस विस्फोट से केसीबीएच-2 की एक इमारत नष्ट हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप पखाले ने बताया कि राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मृतकों की पहचान युवराज किशांजी, ओमेश्वर किसनलाल, मीता प्रमोद उइके, आरती नीलकांथी सहारे, स्वेताली दामोदर मारबटे, पुष्पा रामजी, भाग्यश्री सुधाकर, रुमिता विलास उइके और मोसम राजकुमार के रूप में हुई है।

MadhyaBharat 17 December 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 MadhyaBharat News.