Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों का होगा विकास
हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों का होगा विकास

 

सरकार अगले साल तक करेगी विकास और पुनर्जीवित 

सरकार अगले वर्ष तक अप्रयुक्‍त और कम उपयोग वाले सौ हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट और जल हवाई अड्डों को पुनर्जीवित और विकसित करने पर काम कर रही है। यह कार्य उड़े देश का आम नागरिक- उड़ान योजना के अंतर्गत एक हजार मार्गों को फिर से चालू करने के लक्ष्य का हिस्सा है। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार ने मौजूदा अप्रयुक्त, कम उपयोग वाले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सार्वजनिक उपक्रमों और असैनिक क्षेत्रों के हवाई अड्डों और राज्य सरकारों की हवाई पट्टियों के पुनरुद्धार के लिए चार हजार पांच सौ करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण हवाई अड्डों के पुनरुत्‍थान और विकास की प्रगति की निगरानी कर रहा है।

उन्‍होंने बताया कि उड़ान योजना का शुभारम्‍भ अक्‍तूबर 2016 में किया गया था और यह दस वर्ष के लिए है। सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना का उद्देश्‍य क्षेत्रीय सम्‍पर्क को बढ़ावा देना और हवाई यात्रा को सस्‍ता बनाना है। उन्‍होंने बताया कि पिछले महीने तक चार दौर की बोलियों के बाद 453 मार्गों पर हवाई उड़ान शुरू हो चुकी है, जबकि दो जल हवाई अड़्डो और 9 हैलीपोर्ट सहित 70 हवाई अड़डे चालू हो चुके हैं। उन्‍होंने कहा कि उड़ान योजना के अंतर्गत दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों को सस्‍ती दर पर हवाई सम्‍पर्क उपलब्‍ध कराया गया है। उन्‍होंने यह भी कहा कि उड़ान के अंतर्गत दो लाख से अधिक सेवाएं दी जा चुकी हैं और एक करोड़ से अधिक यात्रियों को इसका लाभ मिला है।

MadhyaBharat 20 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.