Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता तेलगांना से गिरफ्तार
hydrabad, Woman Naxalite,Sujatha carrying

हैदराबाद । तेलंगाना पुलिस ने एक करोड़ की इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गिरफ्तार कर लिया है। 60 वर्षीया सुजाता विभिन्न राज्यों में हुए बड़े नक्सली हमलों में शामिल रही है। वह नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी की विधवा है, जो 2011 में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में मुठभेड़ में मारा गया था।

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार पहचान छुपा कर यहां आई इनामी महिला नक्सली कल्पना उर्फ सुजाता को गुरुवार सुबह खम्मम के अस्पताल जाते समय गिरफ्तार कर लिया गया। उसके साथ मोना बाई, पदमा और झांसीबाई को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस सुजाता से पूछताछ कर रही है।

 

सुजाता की गिरफ्तारी काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि बीजापुर, सुकमा और दंतेवाड़ा की दर्जनों नक्सली घटनाओं में उसकी सक्रियता रही है। जानकारी के मुताबिक उसने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में नक्सली हमलों की योजना बनाई और उन्हें अंजाम दिया। चार राज्यों में उसकी गतिविधियों को देखते हुए उसपर एक करोड़ से अधिक का इनाम घोषित था।

 

उल्लेखनीय है कि पेद्दापल्ली जिला के रहने वाला नक्सली कमांडर कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद से ही पुलिस को उसकी नक्सली पत्नी सुजाता की तलाश थी। जानकारी के मुताबिक हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंडकारण्यम और अबूझ मध जंगलों में मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए और काफी संख्या में घायल हुए। जिसके बाद जगह-जगह से नक्सलियों की गिरफ्तारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि इसी मुठभेड़ में घायल होने के बाद सुजाता पहचान छुपा कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वाली थी। हालांकि आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं है कि सुजाता ने खुद सरेंडर किया या पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।

 

 

MadhyaBharat 17 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.