Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
लुधियाना: एटीएम में कैश जमा करने वाली कंपनी में सात करोड़ की लूट
chandigarh, Ludhiana,  ATM cash depositing company

चंडीगढ़। पंजाब के लुधियाना में एटीएम में कैश जमा करने वाली एक कंपनी से सात करोड़ रुपये की लूट हुई है। लुटेरों ने कंपनी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर यह लूटपाट की है। लुटेरों की संख्या करीब दस बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि घटना में कोई कर्मचारी लिप्त हो सकता है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के राजगुरू नगर में एटीएम में कैश जमा करने वाली सिक्योरिटी कंपनी सीएमएस का कार्यालय है। बीती रात करीब डेढ़ बजे लुटेरों ने यहां धावा बोला और कंपनी में मौजूद पांच सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद चार करोड़ कैश लूटी और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस गाड़ी में भी तीन करोड़ से अधिक कैश था। इसके साथ लुटेरे सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक लुटेरे करीब ढाई घंटे तक लूटपाट करते रहे। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड्स के मोबाइल भी तोड़ दिए। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी करके जांच शुरू की। पुलिस को निकटवर्ती कस्बा मुल्लांपुर से गाड़ी और उसमें से दो पिस्टल बरामद हुए हैं। गाड़ी से कैश गायब था।

बताया जा रहा है कि कंपनी में 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर घुसे। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। इनमें एक महिला के होने का भी शक है। सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि लुटेरों में एक आवाज महिला जैसी आई।

संदेह के दायरे में है पूरी घटना

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि लुटेरे कंपनी के ऑफिस से पूरी तरह से परिचित थे। इसीलिए उन्होंने यहां आकर सीसीटीवी कैमरे बंद कर दिए। इसके अलावा सेंसर की तारें भी काट दी, ताकि उनके अंदर घुसने पर कोई अलार्म वगैरह न बजे। इसी वजह से इसका किसी को पता नहीं चला। इस मामले पुलिस ने कैश कंपनी पर भी सवाल खड़े किए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर रात दो बजे लूट हुई तो फिर इसकी सूचना सुबह सात बजे क्यों दी गई। हालांकि इस मामले में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर मनदीप सिद्धू ने कहा कि कंपनी के ऑफिस में 15-16 कैश वैन खड़ी रहती हैं। कंपनी ऑफिस में बनी चेस्ट में कैश रखा जाता है, लेकिन बीते कल कैश बाहर बॉक्स में ही रखा था। करीब रात डेढ़ बजे लुटेरे कंपनी में घुसे। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह सात बजे दी गई। उन्होंने कहा कि कंपनी में 5 सिक्योरिटी गार्ड थे, जिसमें 2 के पास हथियार थे, लेकिन वह बंधक बनाने पर कोई रिएक्ट नहीं कर पाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 10 June 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.