Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कैबिनेट ने ‘पीएम विद्यालक्ष्मी’ योजना को दी मंजूरी
new delhi, Cabinet approves ,

नई दिल्ली । केन्द्र सरकार मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए पीएम विद्यालक्ष्मी योजना लाई है। इस योजना के तहत 8 लाख रुपये तक की वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्रों को स्थगन अवधि (पढ़ाई करते समय) के दौरान 10 लाख रुपये तक के ऋण पर सामान्य ब्याज दर के मुकाबले 3 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

योजना के तहत देश के शीर्ष 860 गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश पाने वाले मेधावी छात्रों को शिक्षा ऋण में लाभ मिलेगा। इसका अर्थ है कि हर साल 22 लाख से अधिक छात्र योजना के दायरे में आयेंगे। कोई भी छात्र बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बिना किसी जमानत या गारंटर के ऋण ले सकेगा। कवरेज के विस्तार और बैंकों को सहायता देने के लिए 7.5 लाख रुपये तक की ऋण राशि पर भारत सरकार 75 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी देगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को केन्द्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी प्रदान की। योजना का लाभार्थी बनने के लिए छात्र को किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति या ब्याज छूट योजना के तहत लाभ का पात्र नहीं होना चाहिए।

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव ने एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि एक सरल, पारदर्शी और छात्र-हितैषी प्रणाली के माध्यम से प्रशासित यह योजना पूरी तरह से डिजिटल होगी। योजना से 2024-25 से 2030-31 के दौरान करीब 7 लाख नए छात्रों को लाभ मिलने की उम्मीद है और इस आधार पर योजना पर कुल 3600 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।

छात्र शिक्षा ऋण के लिए एकीकृत पोर्टल ‘पीएम-विद्यालक्ष्मी’ पर आवेदन कर सकते हैं और साथ ही ब्याज छूट के लिए अनुरोध भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

MadhyaBharat 6 November 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.