Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
राजनाथ ने ​पड़ोसी नेपाल से रक्षा संबंध और मजबूत करने की भारतीय मंशा दोहराई
new delhi, Rajnath reiterated,neighboring Nepal
नई दिल्ली । नेपाल के सेना प्रमुख ने नई दिल्ली में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने उनसे ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के अनुरूप अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने की भारत की मंशा दोहराई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ही सुबह नेपाली सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की है।
 
नेपाल के सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल ने अपने भारत दौरे के दूसरे दिन आज नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। रक्षा मंत्री ने नेपाली सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास, कार्यशालाओं और सेमिनारों के साथ-साथ रक्षा उपकरणों और भंडारों की आपूर्ति सहित रक्षा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच अत्यंत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की वर्तमान स्थिति पर भी गहरा संतोष व्यक्त किया।
 
वार्ता के दौरान उन्होंने यह भी बताया कि करीबी पड़ोसी होने के नाते भारत और नेपाल आपसी चिंता के कई मुद्दों पर समान दृष्टिकोण साझा करते हैं। उन्होंने ‘पड़ोसी प्रथम नीति’ के अनुरूप अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत करने के भारत के इरादे को दोहराया। रक्षा मंत्री सिंह ने नेपाल के सेना प्रमुख को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान किए जाने पर बधाई दी। उन्हें आज ही सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में सराहनीय सैन्य शक्ति और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देने में उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की है।
MadhyaBharat 12 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.