Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
जेपी नड्डा ने 'विकसित भारत, मोदी की गारंटी' रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
new delhi, JP Nadda ,

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को भाजपा विस्तार कार्यालय से 'संकल्प पत्र सुझाव अभियान' की शुरुआत की और 'विकसित भारत, मोदी की गारंटी' रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वीडियो रथ पूरे देश में यात्रा करेगा और 15 मार्च तक प्राप्त एक करोड़ से अधिक सुझाव पत्रों को संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। जनता से मिले सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल करेगी।

इस मौके पर नड्डा ने कहा कि देश के लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से हम लगभग 250 स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद करेंगे और उनके सुझावों का भी हम अपने साथ समावेश करेंगे। जनता-जनार्दन के आशीर्वाद और सुझाव लेने का हम सबने निर्णय किया है। इसके अतिरिक्त नमो एप में भी इसके लिए एक अलग सेक्शन है, जिसके बारे में विस्तृत जानकारी भी इन वीडियो वैन के माध्यम से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर तरीके से जनता जनार्दन की आकांक्षाएं हम तक पहुंचें और मोदी के नेतृत्व 2024 से अगले 5 वर्षों में उन्हें हम पूरा करेंगे और अमृतकाल में विकसित और आत्मनिर्भर भारत की तरफ लंबी छलांग लगाने की ओर हम अग्रसर होंगे, ये हमारा संकल्प है।

उन्होंने आह्वान किया कि विकसित भारत-मोदी की गारंटी के तहत लोग फोन नम्बर 9090902024 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं, अपने सुझाव दर्ज करा सकते हैं। वीडियो वैन देश के कोने कोने में जाएगी और लगभग 1 करोड़ से ज्यादा सुझाव पत्र हमारे पास 15 मार्च तक पहुंचेंगे, जिनका समावेश करके हमारा संकल्प पत्र बनेगा। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, विश्व मित्र भारत के सपने जो 2014 में अकल्पनीय थे, आज वो मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहे हैं। अब भारत इस अमृतकाल में विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने तय किया है कि देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में वीडियो वैन के माध्यम से विकसित भारत की कल्पना के साथ प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए कार्यों और आत्मनिर्भर भारत के लिए इस अमृतकाल में हो रहे कार्यों से संबंधित सभी बातों को भारत की जनता के सामने रखेंगे। इसी के साथ हमारे संकल्प पत्र के लिए सुझाव मांगने का कार्य भी हम सब 15 मार्च तक पूरा करेंगे।

MadhyaBharat 26 February 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.