Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
महाराष्ट्र के डोंबिवली में केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से छह लोगों की मौत
mumbai, Massive fire broke, six people died

मुंबई। महाराष्ट्र के डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके के सोनारपाड़ा में स्थित अमुदान केमिकल कंपनी में गुरुवार को दोपहर में बॉयलर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ और भीषण आग लग गई। केमिकल कंपनी में आग लगने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। 34 घायलों का इलाज डोंबिवली के विभिन्न अस्पतालों में हो रहा है, इनमें चार को आईसीयू में रखा गया है।

डोंबिवली एमआईडीसी के फेज नंबर दो में स्थित अमुदान केमिकल कंपनी में एक के बाद एक तीन बॉयलर फटने से आग लग गई थी। आग इतनी तेजी से फैली कि आस-पास की चार अन्य कंपनियों को भी अपने घेरे में ले लिया। जब यहां विस्फोट हुआ तो उस समय कंपनी में 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे थे, लेकिन धमाका सुनते ही कुछ मजदूर सुरक्षित बाहर निकल गए थे। इस घटना में 48 घायलों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। फायर ब्रिगेड के जवानों ने अब तक कंपनी से छह शव निकाले हैं, जिनमें दो महिलाएं और चार पुरुष हैं। करीब दस घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

अमुदान कंपनी में लगी आग ने आस-पास की निकटवर्ती मेट्रोपॉलिटन कंपनी, केजी कंपनी, अंबर केमिकल कंपनी और हुंडई कंपनी के शो रूम को भी अपने घेरे में ले लिया, जिससे कई गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। कल्याण पूर्व, कल्याण पश्चिम, पलावा एमआईडीसी और ठाणे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन आग अभी भी काबू में नहीं आ सकी है। अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि केमिकल की आग होने से आग बुझाने में भारी दिक्कत हो रही है।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डोंबिवली में अमुदान केमिकल कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगने से अब तक छह लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में अब तक 48 घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और टीडीआरएफ के जवान आग को काबू में लाने का प्रयास कर रहे हैं।

MadhyaBharat 23 May 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.