Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नही रहे ‘भाभीजी घर पर हैं के मलखान
नही रहे ‘भाभीजी घर पर हैं के मलखान

 

दीपेश भान की गिरने से हुई मौत 

टीवी इंडस्ट्री से  दुखद खबर आई है। टेलीविजन के मशहूर  शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ में मलखान का किरदार निभाने वाले दीपेश भान का अचानक  निधन हो गया है।  दीपेश भाग लंबे समय तक इस सीरियल से जुड़े रहे। दीपेश भान  क्रिकेट खेलते समय अचानक गिरने से उनकी मौत हो गई है। दीपेश के परिवार में उनकी पत्नी और एक छोटा बच्चा है।‘भाभीजी घर पर हैं’ सीरियल के अलावा भी दीपेश कई टेलीविजन प्रोजेक्ट से जुड़े थे। 'भाभीजी घर पर हैं' से पहले वह 'कॉमेडी का किंग कौन', 'कॉमेडी क्लब', 'भूत वाला', 'एफआईआर' समेत कई कॉमेडी शो में काम कर चुके थे। आमिर खान के साथ टी-20 वर्ल्ड कप के विज्ञापन में दीपेश नजर आए थे 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'फालतू उत्पतंग चटपटी कहानी' में उन्होंने काम किया था। शुक्रवार को दीपेश भाग क्रिकेट खेल रहे थे, तभी अचानक वह गिर पड़े और जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सहायक निर्देशक के साथ-साथ अभिनेता वैभव माथुर ने भी दीपेश भान की मौत की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दीपेश के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि हां वह नहीं रहे। मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहता, क्योंकि कहने को कुछ बचा ही नहीं है।‘भाभी जी घर पर हैं’ शो में दीपेश और माथुर दो दोस्त के रोल में थे और दोनों की काफी अच्छी बनती थी। 

MadhyaBharat 23 July 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.