Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
भगवान “लक्ष्मण की नगरी” है लखनऊ?
लखनऊ

क्या लखनऊ का नाम लक्षमण नगरी होगा ? 

इधर ज्ञानवापी मस्जिद का मुद्दा अभी चल ही रहा था की एक और विषय ने नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। विषय लखनऊ को लेकर है।  और यह चर्चाओं में उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के ट्वीट के बाद आया।  बीजेपी की सरकार के आने के बाद उत्तरप्रदेश के कई शहरों के नाम बदल दिए गए। एक नाम इस समय फिर सुर्खियों में हैं। कयास लगाए जा रहे हैं की  उत्तरप्रदेश  की राजधानी लखनऊ को भगवान् राम के भाई लक्षमण पर किया जायेगा।  हाल ही में हुए पीएम मोदी के उत्तरप्रदेश के दौरे के दौरान बीजेपी ने एक पोस्टर के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। जिसमे यह लिखा गया की लक्षमण की नगरी लखनऊ में पीएम मोदी का स्वागत है।  प्रधानमंत्री के स्वागत के दौरान सीएम योगी ने मोदी के साथ अपनी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की एक तस्वीर के साथ ट्वीट करते हुए लिखा, “शेषावतार भगवान लक्ष्मण की पावन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है। जिसके बाद यह बात ज्यादा सुर्खियों में आई।  16 मई, 2022 कोलखनऊ में कई ऐसी गतिविधियां हुई जिसने यह सोचने पर मजबूर किया की यह कहीं भगवान् लक्ष्मण के नाम पर बदला तो नहीं जायेगा। लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने घोषणा की है कि हनुमान मंदिर के पास झूलेवाला वाटिका में लक्ष्मण की 151 फुट की प्रतिमा लगाई जाएगी। प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है और 15 करोड़ रुपये का बजट अलग रखा गया है।

क्या सच में भगवान “लक्ष्मण की नगरी” है लखनऊ?  कहां से आया लखनऊ का नाम।  दरअसल लखनऊ का नाम लंबे समय से कहानियों और लोकप्रिय कथाओं में लक्ष्मण के साथ जुड़ाता रहा है। शहर के नाम बदलने की अटकलों को तब बल मिला, जब दिवंगत भाजपा नेता लालजी टंडन ने 2018 में अपनी किताब में इसका जिक्र किया।  लाल जी टंडन तो नहीं रहे लेकिन उनकी इस  किताब ने हलचल मचा दी है। सवाल यह की  क्या वाकई में लखनऊ भगवान ” लक्ष्मण की नगरी” है? इस को लेकर  इतिहासकार और जानकार की क्या राय  है।   सीएम योगी के इस ट्वीट के बाद लखनऊ के नाम बदलने की चर्चा शुरू हो  गई।  पौराणिक कथाओं के मुताबिक़ लखनऊ कौशल राज का हिस्सा है। मान्यता है कि भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इस शहर को बसाया था। यह श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से लगभग 80 किमी दूर है।  बताते हैं कि लखनऊ में लक्ष्मण टीला, लक्ष्मणपुरी, लक्ष्मण पार्क समेत कई ऐसे स्थान हैं, जो लक्ष्मण के नाम पर हैं।कहा जाता है की  लक्ष्मण के टीले को टीले वाली मस्जिद बना  दिया गया।  औरंगजेब ने टीले वाली मस्जिद का निर्माण कराया था। इतिहासकार अब्दुल हलीम शरर ने अपनी पुस्तक "पुराना लखनऊ" में लिखा है, “कुछ निष्कर्षों और प्राचीन लोककथाओं के आधार पर यह निश्चित रूप से कोई नहीं जानता कि शहर की स्थापना किसने की और इसका नाम कैसे पड़ा? यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भगवान राम के वनवास से लौटने के बाद यह भूमि उनके भाई लक्ष्मण को दी गई थी।”टीले के चारों ओर एक बस्ती बसाई गई थी, जिसे लक्ष्मणपुर के नाम से जाना जाने लगा और लक्ष्मण टीला के रूप में लोकप्रिय हो गया। ऐसा माना जाता था कि टीले की गहराई में एक गुफा भी है। 

MadhyaBharat 20 May 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.