Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नौसेना ने मुंबई पुलिस को सौंपे समर्पण करने वाले 35 सोमालियाई समुद्री डाकू
new delhi, Navy hands over,Somalian pirates

नई दिल्ली। अरब सागर में 16 मार्च को भारतीय नौसेना के सामने समर्पण करने वाले 35 सोमालियाई समुद्री डाकुओं को लाकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। इनके कब्जे से छुड़ाए गए चालक दल के 16 सदस्य भी शनिवार को मुंबई लाये गए हैं। इन समुद्री डाकुओं ने पिछले साल दिसंबर में माल्टा के व्यापारिक जहाज एमवी रुएन को चालक दल समेत अपहृत करके रखा था। पिछले हफ्ते नौसेना ने जब इन लुटेरों को घेरा तो इन समुद्री डाकुओं ने ड्रोन को मार गिराया और नौसेना के युद्धपोत पर गोलीबारी भी की लेकिन 40 घंटे से अधिक समय तक चले ऑपरेशन के दौरान भारतीय कमांडो के सामने सरेंडर करना पड़ा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार के अनुसार समुद्री सुरक्षा अभियानों के तहत भारतीय नौसेना इस क्षेत्र में व्यापक निगरानी कर रही है, जिसमें यातायात की निगरानी भी शामिल है। इसके बावजूद अरब सागर से गुजर रहे माल्टा के व्यापारिक जहाज एमवी रुएन का सोमालियाई समुद्री डाकुओं ने पिछले साल 14 दिसंबर को 35 सदस्यीय चालक दल समेत अपहरण कर लिया था। तभी से यह जहाज समुद्री लुटेरों के कब्जे में था लेकिन 15 मार्च को गुरुग्राम स्थित सूचना केंद्र से इस जहाज के बारे में मिले इनपुट के आधार पर भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन शुरू करने के लिए युद्धपोत आईएनएस कोलकाता को भेजा। भारतीय जहाज ने समुद्री डाकू जहाज की निगरानी शुरू कर दी लेकिन आईएनएस कोलकाता को देखते ही जहाज ने रास्ता बदल दिया और सोमाली तट की ओर बढ़ना शुरू कर दिया। जहाज के ऊपरी डेक पर कई सशस्त्र समुद्री डाकू देखे गए।

इसके बाद भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं को रोकने के लिए कई कदम उठाए। आईएनएस कोलकाता ने सोमालिया से लगभग 260 नॉटिकल मील पूर्व में जहाज को रोकने का निर्देश दिया। युद्धपोत कोलकाता ने 15 मार्च की सुबह एमवी रुएन को रोका और ड्रोन लॉन्च किया लेकिन समुद्री डाकुओं ने ड्रोन को मार गिराया और युद्धपोत पर गोलीबारी भी की। इसके बाद 16 मार्च को इस ऑपरेशन में गश्ती पोत आईएनएस सुभद्रा भी शामिल हुआ। उसी दिन दोपहर में वायु सेना के सी-17 परिवहन विमान से एमवी रुएन के आसपास समुद्री कमांडो को एयरड्रॉप कराया गया। इसके अतिरिक्त हेल आरपीए और पी-8आई समुद्री टोही विमान की मदद से जहाज की निगरानी की जा रही थी।

इस तरह मजबूत घेराबंदी करने के बाद आईएनएस कोलकाता ने समुद्री डाकू जहाज के करीब अपनी स्थिति बनाए रखते हुए सटीक कार्रवाई की। लगभग 40 घंटे चले ऑपरेशन के बाद सभी 35 समुद्री लुटेरों ने 16 मार्च को दोपहर में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद नौसेना ने समुद्री डाकुओं के कब्जे से जहाज एमवी रुएन को छुड़ाकर जहाज पर मौजूद चालक दल के 17 सदस्यों को बिना किसी चोट के सुरक्षित निकाल लिया। नौसेना की टीम ने जहाज को अवैध हथियारों, गोला-बारूद और प्रतिबंधित पदार्थों से मुक्त कर दिया। इसके बाद लुटेरों और चालक दल के सदस्यों को भारत की ओर रवाना किया गया। सीमा शुल्क और आव्रजन की औपचारिकता पूरी करने के बाद इन 35 सोमाली समुद्री लुटेरों को आज मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई के दृश्यों में समुद्री लुटेरों को एक कतार में खड़े दिखाया गया, क्योंकि मुंबई पुलिस ने उन्हें चेस्ट नंबर दिए थे।

MadhyaBharat 23 March 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.