Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
देश की शक्ति कश्मीर के लोगों के साथ: राहुल गांधी
srinagar, power of the country , people of Kashmir, Rahul Gandhi

श्रीनगर। भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी के संबोधन के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई। भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की शक्ति कश्मीर के लोगों के साथ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे दिल खोलकर प्यार किया और मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने मुझे अपना माना और बुजुर्गों-बच्चों ने आंसुओं से मेरा स्वागत किया।

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक दिन मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मैंने सोचा कि मुझे 6-7 घंटे और चलना होगा और यह मुश्किल होगा। उसी समय एक युवती दौड़ती हुई मेरे पास आई और बोली कि उसने मेरे लिए कुछ लिखा है। उसने लिखा था कि मैं आपके साथ नहीं चल सकती लेकिन मैं दिल से आपके साथ चल रही हूं क्योंकि मुझे पता है कि आप चल रहे हैं मेरे और मेरे भविष्य के लिए। ठीक उसी क्षण मेरा दर्द गायब हो गया।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस यात्रा से राहुल ने देश के लोगों का दर्द समझा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई कन्याकुमारी से 4-5 महीने पैदल चला और वे जहां भी जाते, लोगों से उन्हें काफी प्यार मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस देश में अभी भी देश के लिए, इसकी विविधता के लिए एक जुनून है जो सभी भारतीयों के दिलों में बसता है।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती राहुल की इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बर्फबारी के बीच लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की खूब प्रशंसा की और कहा कि राहुल गांधी में देश आशा की किरण देख रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो गई। इस यात्रा के समापन पर कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाने का फैसला किया।

MadhyaBharat 30 January 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.