Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है पाकिस्तान : उपराज्यपाल
srinagar,Pakistan , Jammu and Kashmir

श्रीनगर । गांदरबल में आतंकी हमले में सात लोगों के मारे जाने पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अभी भी निर्दाेष लोगों की हत्या करने और जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने पुलिस से गांदरबल आतंकी हमले की जांच करने को कहा ताकि पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय मिल सके।

 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर पुलिस शहीद दिवस समारोह में कहा कि कल गांदरबल जिले के गुंड में एक निर्माणाधीन सुरंग पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को नहीं भूलेंगे, जिसमें कश्मीर के एक डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने कहा कि भारत पर पड़ोसी देश की ओर से अभी भी खतरा है। उन्होंने कहा कि यह अभी भी इस क्षेत्र में निर्दाेष लोगों को मारने और यहां शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। सिन्हा ने कहा कि नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने और आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें यहां नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने की जरूरत है। हमें संभावित खतरों के बारे में जागरूक होने की जरूरत है। हमें आतंकवाद विरोधी अभियानों में सुधार करने की जरूरत है।

 

उपराज्यपाल ने कहा कि निर्दाेष लोगों की रक्षा की जानी चाहिए लेकिन दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। उपराज्यपाल ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी है और उनके सम्मान में बलिदान स्तंभ बनाया गया है। उनका बलिदान सर्वाेच्च है। उन्होंने ड्यूटी पर शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा कवर और अन्य चीजों का ध्यान रखा जाएगा। हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ हैं।

 

उन्होंने कहा कि लोगों को सुरक्षा बलों के बलिदान का सम्मान करना चाहिए क्योंकि कोई भी राष्ट्र सुरक्षित नहीं होने पर विकास नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि जब भी कोई घटना होती है तो पुलिस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। इसलिए मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे हमारे सुरक्षा बलों के बलिदान का सम्मान करें और उनका हौसला बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हमें उन्हें सलाम करना चाहिए, क्योंकि सुरक्षाबल न तो हिंदू है, न मुस्लिम और न ही सिख। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों से इस विकास प्रक्रिया में समान रूप से भाग लेने का आह्वान किया।

MadhyaBharat 21 October 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.