Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आतंकवाद से निपटने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना जरूरी
आतंकवाद से निपटने के लिए जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना जरूरी

सुरक्षा परिषद के भीतर और बाहर दोहरे मानदंड से निपटना भी एक चुनौती 

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि न्‍यूयॉर्क और मुम्‍बई आतंकी हमले जैसी घटनाएं दोबारा घटित नहीं होने दी जा सकती। कल रात संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में अंतरराष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा को आतंकवाद से खतरा विषय पर उन्‍होंने कहा कि विश्‍व को राजनीतिक मतभेदों से उबरकर आतंकवाद को कतई बर्दाश्‍त न करने की प्रतिबद्धता दर्शानी होगी। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद की रोकथाम के लिये जवाबदेही सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। उन्‍होंने कहा कि किसी भी देश को आतंकवाद से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास नहीं करना चाहिए। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के एजेंडे को फिर से नई ऊर्जा देने के लिये संयुक्त राष्ट्र सुरक्षापरिषद के माध्यम से हमेशा प्रयास करता रहा है। उन्‍होंने कहा कि आज आतंकवाद का खतरा पहले से अधिक बढ़ गया है। अलकायदा, डा-एश, बोको हराम, अल शवाब और सहयोगी संगठनों के प्रसार का हवाला देते हुए उन्‍होंने कहा कि दुनिया को कट्टरवाद और पूर्वाग्रह के ऑनलाइन प्रचार के संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्री ने कहा कि सुरक्षा परिषद के भीतर और बाहर दोहरे मानदंड से निपटना भी एक चुनौती है। उन्होंने इस रवैये को खतरनाक बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि आज दुनिया चार चुनौतियों का सामना कर रही है। आतंकवाद के लिए वित्‍त मुहैया कराया जाना पहली चुनौती है। आतंकवाद की रोकथाम के बहुपक्षीय तंत्रों में एकीकरण और जवाबदेही सुनिश्चित करना दूसरी, दोहरे मानदंड से निपटना तीसरी चुनौती और आंतकवादियों द्वारा उभरती प्रौद्योगिकी का दुरुपयोग रोकना चौथी चुनौती है। डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि भारत बहुत लंबे समय से आंतकवाद का सामना करता आ रहा है और इसे कतई बर्दाश्‍त न करने की नीति के साथ बहादुरी से इसका मुकाबला किया है। विदेश मंत्री ने इस आयोजन से अलग आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। लेबनान में आयरिश शांति रक्षक की मृत्‍यु और तीन अन्‍य के घायल होने पर संवेदना प्रकट करते हुए उन्‍होंने कहा कि भारत और आयरलैंड विभिन्‍न बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग जारी रखेंगे। डॉक्‍टर जयशंकर ने अमरीका की राजनीतिक मामलों की विदेश उपमंत्री विक्‍टोरिया न्‍यूलैंड से भी मुलाकात की। द्विपक्षीय बातचीत में उन्‍होंने संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद सहित विभिन्‍न मंचों पर दोनों देशों के बीच मजबूत सहयोग को रेखांकित किया।

MadhyaBharat 16 December 2022

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.