Since: 23-09-2009

  Latest News :
रामलीला मैदान में कांग्रेस की \'वोट चोर, गद्दी छोड़\' रैली .   कोलकाता में मेसी के इवेंट के दौरान हुई गड़बड़ी पर भड़के असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा.   कोलकाता में लियोनेल मेसी कार्यक्रम के दौरान अफरा-तफरी, हजारों फैंस हुए नाराज.   संसद शीतकालीन सत्र का 10वां दिन: राज्यसभा में SIR पर चर्चा जारी.   देश में 5.50 करोड़ केस कोर्ट में पेंडिंग.   चुनाव आयोग ने बढ़ाई SIR प्रक्रिया की समय सीमा.   रतलाम दौरे में डॉ. विजय शाह ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी .   शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा बढ़ाई गई.   भोपाल मेट्रो की शुरुआत 21 दिसंबर से, पीएम वर्चुअली करेंगे शुभारंभ.   MP में कड़ाके की ठंड, इंदौर में पारा 5.2°C तक गिरा.   सिंगरौली में 6 लाख पेड़ों की कटाई पर कांग्रेस का बड़ा विरोध.   मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव अलर्ट जारी : बर्फीली हवाओं से तापमान और गिरेगा.   कोंडापल्ली गांव में मोबाइल नेटवर्क पहुंचा, खुशी से झूम उठे ग्रामीण.   CM विष्णुदेव साय ने ली कैबिनेट बैठक .   छत्तीसगढ़ शीतकालीन सत्र से पहले कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक.   शिक्षा मंत्री की फटकार से BEO बेहोश, बैठक में मची अफरा-तफरी.   ‘डिजिटल अरेस्ट’ से देशभर में 3000 करोड़ की ठगी.   बस्तर ओलंपिक 2025 का भव्य आगाज़ .  
गुजरात विधानसभा में कांग्रेस के 15 सदस्य बजट सत्र के लिए निलंबित
gandhinagar, 15 congress members suspended,gujarat assembly

गांधीनगर/अहमदाबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस की ओर से देशव्यापी विरोध के तहत गुजरात विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने काला कपड़ा पहन कर प्रदर्शन किया। विधानसभा के नियम 51 के तहत अध्यक्ष शंकर चौधरी ने कांग्रेस के 15 सदस्यों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया। बाद में संसदीय कार्य मंत्री ऋषिकेश पटेल की मांग पर सभी को पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित किया गया।

विधानसभा में कांग्रेस विधायक अमित चावडा के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों ने हंगामा किया। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर कांग्रेस सदस्य धरना पर बैठ गए। कांग्रेस सदस्यों ने अडाणी का मुद्दा भी उठाया। विधानसभा के अंदर कांग्रेस सदस्य बैनर लेकर वेल में घुस गए। इसके बाद गांधीनगर सर्किट हाउस में राहुल गांधी मामले पर प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस ने केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।

कांग्रेस विधायक अमित चावडा ने कहा कि भाजपा शासन में लोकतंत्र खत्म कर तानाशाही की जा रही है। सरकार के सामने कोई बोल नहीं सकता है। हाल देश में मित्रकाल चल रहा है, उनके मित्रों के लिए देश की सम्पत्ति लुटाई जा रही है। मित्रों को पोर्ट और एयरपोर्ट दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के मामले में सूरत की अदालत 23 मार्च को जजमेंट देती है और 24 मार्च को राहुल की लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी जाती है।

 

कांग्रेस सदस्यों ने की नारेबाजी

विधानसभा में सोमवार को कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा मुख्य द्वार पर काला कपड़ा पहन कर नारेबाजी की। हम लड़ेंगे...से, मोदी-अडाणी भाई-भाई के नारे लगाए गए। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं। अडाणी की सेल कंपनियों में 20 हजार करोड़ रुपए का बेनामी निवेश कहां से आया। यह निवेश किसके थे। कांग्रेस ने सवाल किया कि यह राशि भाजपा नेताओं की तो नहीं थी। अडाणी फाइनेंस स्कैम में लाखों एलआईसी पॉलिसी धारकों और बैंक खाताधारकों के रुपये डूबने जा रहे हैं। इसकी जांच के लिए कांग्रेस जेपीसी की मांग कर रही है। देश की संसद में सवाल पूछने और बोलने से उन्हें रोका गया। कार्यवाही से उनके निवेदनों को रद्द कर दिया गया।

दूसरी ओर, अहमदाबाद में प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के नेतृत्व में कांग्रेस ने लाल दरवाजा रूपाली सिनेमा के पास धरना दिया। धरना शुरू होने के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर समेत 150 कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वडोदरा, सूरत समेत राज्य के अन्य शहरों से भी कांग्रेस के विरोध की खबरें मिली है।

MadhyaBharat 27 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.