Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
नितिन गडकरी को फिर मिली पुजारी के नाम की धमकी
nagpur, Nitin Gadkari , threat of priest

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। नागपुर स्थित उनके जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार सुबह 3 धमकी भरे कॉल आए। उसके बाद पुलिस ने कार्यालय और आवास पर सुरक्षा बढ़ा कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले 14 जनवरी को गडकरी को रंगदारी की धमकी दी गई थी। इस बार भी जयेश पुजारी का नाम सामने आया है।

 

पुलिस के अनुसार नागपुर के खामला इलाके में स्थित गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार सुबह दो धमकी भरे कॉल आए। उसके बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नागपुर पुलिस को दी। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय को आज सुबह 3 धमकी भरे फोन आए। हालांकि, फोन करने वाले ने जयेश कंथा उर्फ जयेश पुजारी होने का दावा किया, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि धमकी देने वाला कौन है और उसने कहां से फोन किया था।

 

पुलिस के मुताबिक गडकरी के ऑफिस में पहला कॉल सुबह 10:55 बजे किया गया, जो अनुत्तरित रहा। अगले दो कॉल में धमकी देने वाले ने जयेश पुजारी होने का दावा किया और 10 करोड़ रुपये की मांग की। धमकाने वाले ने संपर्क के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया। वह मोबाइल नंबर मैंगलोर की एक लड़की का है। वह वहां इवेंट मैनेजमेंट का काम करती हैं।

 

जयेश पुजारी इस समय कर्नाटक के बेलगाम जेल में है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आज धमकी देने वाला जयेश पुजारी है या कोई शरारत कर रहा है। जिस लड़की का नंबर धमकी देकर संपर्क करने के लिए दिया था, उस लड़की का एक दोस्त बेलगांव जेल में बंद है। इससे पहले 14 जनवरी को जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा के नाम से तीन बार धमकी भरे फोन आए थे। बाद में जांच में पता चला कि यह कॉल कर्नाटक के बेलगाम जेल से की गई थी। आज फिर उसी अपराधी के नाम से आए दो धमकी भरे कॉल ने हड़कंप मचा दिया है।

MadhyaBharat 21 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.