Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
आदिवासी समाज को भी अपने सपने पूरा करने का हकः राहुल गांधी
udaypur, Tribal society, Rahul Gandhi

उदयपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आदिवासी समाज को भी अपने सपने पूरा करने का हक है। कांग्रेस की सरकार आदिवासियों के हित में सोचने वाली सरकार है। राहुल ने खुद को उनका सिपाही बताते हुए कहा कि आज जब चाहें मुझे तलब कर अपनी समस्या बता सकते हैं। कार्यक्रम का आयोजन बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में किया गया।

 

 

राहुल ने अपनी दादी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र कर कहा कि उन्होंने समझाया था कि आदिवासी हिंदुस्तान के पहले निवासी हैं और यह सारी जमीन आदिवासियों की थी। वे कहती थीं कि आज के मॉडर्न समाज को आदिवासियों से जिंदगी जीना सीखना चाहिए। जल-जंगल-जमीन से कैसा रिश्ता होना चाहिए, यह उनसे सीखना चाहिए।

 

आजादी की लड़ाई में आदिवासियों के योगदान का जिक्र कर राहुल ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों के लिए नया शब्द गढ़ा है। भाजपा उन्हें वनवासी कहती है। वनवासी का मतलब है जंगल में रहने वाले, भाजपा चाहती है कि आप जंगल में ही रहो। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासियों से जमीन लेकर अडानी को दे देती है। यह आदिवासी समाज का अपमान है। यह देश का अपमान है। कांग्रेस आपको आदिवासी कहती है। यह पूरा देश आपका है। आप जो चाहें वह करें, जहां चाहें वहां करें और उसमें सफलता प्राप्त करें। कांग्रेस आदिवासी समाज को अवसर देना चाहती है।

 

राहुल गांधी लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेने के बाद इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए थे। संसद में अपने भाषण का जिक्र कर राहुल ने कहा कि भाजपा ने हिंदुस्तान की आवाज को दबाया है। तीन-चार महीने से मणिपुर जल रहा है और प्रधानमंत्री चुप हैं। ऐसा लग रहा है कि मणिपुर देश का भाग ही नहीं है। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि मणिपुर में आग जलती रहनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान सरकार की चिरंजीवी, कालीबाई स्कूटी योजना आदि का जिक्र कर कहा कि राजस्थान सरकार ने श्रेष्ठ कार्य करके दिखाया है। उन्होंने अपनी पदयात्रा का जिक्र कर कहा कि उन्होंने तब भी कहा था और अब भी कहते हैं, नफरत के बाजार में हम मोहब्बत की दुकान खोलते हैं।

 

MadhyaBharat 9 August 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.