Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर टोंस नदी में गिरी कार 4 की मौत
uttarkashi, 4 killed ,Uttarakhand-Himachal border

उत्तरकाशी। उत्तराखंड-हिमाचल बॉर्डर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार अनियंत्रित होकर टोंस नदी में समा गई। इसमें 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। बताया गया है कि कार सवार विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम, एसडीएम चकराता घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। मृतकों में दो लोग हिमाचल और दो विकासनगर के बता जा रहे हैं।

 

घटना रविवार सुबह की बतायी जा रही है। लोगों ने बताया कि विकासनगर से मीनस की ओर जा रही एक कार क्वानू -मीनस मार्ग पर हिमाचल और उत्तराखंड बॉर्डर के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और वह सीधे टोंस नदी में समा गई। कार सवार चार लोग विकासनगर से हिमाचल के चौपाल जा रहे थे। हादसे की सूचना पर एसडीएम चकराता युक्ता मिश्रा के निर्देशन में राजस्व पुलिस और एसटीएफ की टीम रेस्क्यू के लिए घटनास्थल को रवाना हो गई हैं।

 

कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से आसपास के ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य को मौके पर पहुंच गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कार सवार चार व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दो हिमाचल के बताए जा रहे हैं और दो अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हालांकि उन्हें भी हिमाचल के नेरवा-चौपाल का निवासी बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक स्थानीय प्रशासन की कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय संदीप पुत्र आत्मा राम निवासी नेरवा शिमला-हिमाचल, 32 वर्षीय मनोज जिंटा पुत्र केवल राम निवासी हिमाचल और दो मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

MadhyaBharat 19 March 2023

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.